फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखनऊ में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, झुग्गियां जलकर राख; आग बुझाने में जुटीं दमकल की 10 गाड़ियां

Wed, 18 Nov 2026 06:07 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के ऐशबाग इलाके में बुधवार शाम कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से आसपास बनी करीब 10 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। घटना की सूचना पर दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
लखनऊ में कबाड़ गोदाम में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के ऐशबाग इलाके में बुधवार शाम कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और गोदाम के बगल में बनी करीब 10 झुग्गियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। झुग्गियां जलकर राख हो गईं। आग से उठता काला धुआं करीब चार किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम करीब चार बजे लोगों ने कबाड़ गोदाम से धुआं उठते देखा। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं और आसपास की झुग्गियों तक पहुंच गईं। सूचना पर दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि झुग्गियों में प्लास्टिक का सामान बड़ी मात्रा में रखा था। इसके चलते आग बार-बार भड़क रही थी और दमकल कर्मियों को उसे नियंत्रित करने में परेशानी हो रही थी। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। फिलहाल दमकल की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी हैं। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें