फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: संविधान दिवस पर मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे कांग्रेस कार्यालय, निकाला जाएगा संविधान रक्षा मार्च

Thu, 26 Nov 2026 01:51 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Mallikarjun Kharge: संविधान रक्षा मार्च में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंच चुके हैं। 
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संविधान दिवस के मौके पर कांग्रेस लखनऊ में संविधान मार्च निकालने जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में संविधान रक्षा मार्च निकाला जाएगा।  मल्लिकार्जुन खरगे दिल्ली से कांग्रेस मुख्यालय पहुंच चुके हैं। हालांकि, जिला प्रशासन ने मार्च की अनुमति नहीं दी है।

विज्ञापन


नहीं मिली है मार्च की अनुमति
इस बारे में पीएल पुनिया ने कहा, हमने शांतिपूर्ण मार्च निकालने के लिए लिखित आवेदन दिया था, फिर भी अनुमति नहीं मिली। प्रशासन ने इसे संवेदनशील क्षेत्र बताकर मार्च की अनुमति देने से इनकार किया है। यह यात्रा संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से निकाली जाएगी, जिसमें प्रदेश भर से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। इससे पहले पार्टी कार्यालय में संविधान की प्रस्तावना की शपथ ली जाएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष कहीं भी जा सकते हैं, किंतु हमें मार्च की अनुमति नहीं दी जा रही है। पुनिया का आरोप है कि एसआईआर के जरिये लोगों के वोट का अधिकार छीनने का काम किया जा रहा है, जबकि वोट का अधिकार संविधान से मिला है। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में कार्यक्रम चल रहे हैं और आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने मार्च के लिए अनुमति न मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेसजन संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें