Transfer of secondary teachers: प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के लिए चल रही तबादला प्रक्रिया की अंतिम तिथि 21 जून तक बढ़ा दी गई है।
प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के लिए चल रही तबादला प्रक्रिया प्रमाण पत्र में फंसती दिख रही है। विभाग ने सरप्लस शिक्षकों की सूची 18 जून तक मांगी गई थी। किंतु इसकी पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है। इसे देखते हुए इसकी तिथि 21 जून तक बढ़ानी पड़ी है।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सभी डीआईओएस को निर्देश दिया है कि डीआईओएस द्वारा सरप्लस शिक्षकों के तबादले के ऑनलाइन आवेदन भेजे जाने थे। किंतु कई जगह प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्य व डीआईओएस इसे आगे नहीं बढ़ा रहे हैं। इसके लिए डेडीकेटेड ई-मेल आईडी भी जारी की गई है।
वहीं शिक्षक संगठनों का कहना है कि तबादले के लिए आवेदन में प्रधानाचार्यों से यह प्रमाण पत्र देने को कहा जा रहा है कि शिक्षक के हटने के बाद वहां का कामकाज नहीं प्रभावित होगा। यही वजह है कि प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य शिक्षकों के आवेदन अग्रसारित करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि इस बाध्यता को समाप्त किया जाए।