फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कारोबारी हत्याकांड में बड़ा अपडेट, नेपाल बॉर्डर के पास लावारिस मिली मॉडल श्रद्धा दुबे की एसयूवी

Wed, 14 Oct 2026 01:48 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे की एसयूवी बहराइच के रुपईडीहा इलाके में नेपाल सीमा के पास लावारिस हालत में मिली। गाड़ी मिलने के बाद आरोपी के नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, उसके नेपाल पहुंचने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
श्रद्धा और शिवा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे की एसयूवी उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नेपाल सीमा के पास रुपईडीहा इलाके में लावारिस हालत में खड़ी मिली। गाड़ी मिलने के बाद श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसयूवी के नेपाल सीमा के नजदीक मिलने से आरोपी की तलाश और तेज होने की संभावना है। हालांकि, श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

Trending Videos

मलिकमऊ की रहने वाली श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से दूर

राजधानी लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि दुबे अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। दोनों के साथ दो अन्य लोग भी फरार बताए जा रहे हैं। श्रद्धा दुबे रायबरेली शहर के मलिकमऊ की रहने वाली है और उसने अपनी शुरुआती शिक्षा भी रायबरेली में ग्रहण की है।

लगभग दस दिन पूर्व वह एक फार्च्यूनर गाड़ी से रायबरेली आई थी। श्रद्धा दुबे की मां पुष्पा दुबे का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि उसके पिता एसपी दुबे ने दूसरी शादी कर ली थी। श्रद्धा दुबे अपनी बहन रश्मि दुबे के साथ रहती है। उनका भाई पंकज दुबे सरकारी कर्मचारी है। श्रद्धा के पिता और दूसरी मां ने कैमरे पर आने से मना कर दिया और ऑफ रिकॉर्ड यह कहा कि उनका अपनी बेटी से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन

पढ़िए पूरा मामला 

9 अक्टूबर को लखनऊ के हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। शिवा पिछले 4 महीने से श्रद्धा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। घटना के बाद उसकी बॉडी पर सिर्फ अंडरवियर था। चेहरे पर लिपस्टिक लगी हुई थी। शरीर पर कई जगह सिगरेट से जलाने के निशान भी मिले थे।

शिवा की मां रंजना शर्मा ने उसकी मौत के मामले में श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर आदिल समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि श्रद्धा ने ही शिवा को चौथी मंजिल से धक्का दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें