फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादलों की तैयारी, सीएम के दिल्ली से लौटते ही होगा फैसला

Tue, 17 Nov 2026 07:39 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Election preparations in UP: यूपी में चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़े बदलाव की योजना चल रही है। सीएम योगी के दिल्ली से लौटते ही इसकी घोषणा हो सकती है। 
 
विज्ञापन
पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 छठ पर्व के बाद पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले होंगे। इस फेहरिस्त में दो पुलिस कमिश्नर समेत करीब दो दर्जन से अधिक अधिकारी शामिल हैं। खासकर नोएडा और वाराणसी में अहम बदलाव किए जाने हैं। तबादला सूची सीएम योगी के दिल्ली से वापस आने के बाद जारी हो सकती है।

विज्ञापन


बता दें कि चुनाव आयोग ने एक ही जिले में बीते तीन वर्ष से तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को हटाने का आदेश दिया है। साथ ही बीते चुनाव में उनकी तैनाती जिस जगह थी, उसका भी परीक्षण कर तबादला करने को कहा है। बीते चुनावों के दौरान जिन पुलिसकर्मियों की भूमिका को लेकर सवाल उठे थे, उन्हें भी चिन्हित करने का निर्देश दिया है। 

डीजीपी मुख्यालय ने आयोग के निर्देशों के मुताबिक ऐसे पुलिस कर्मी चिन्हित कर लिए हैं। हाल ही में 150 से अधिक ऐसे निरीक्षकों का तबादला भी किया है। अब आईपीएस और पीपीएस अफसरों को भी बदलनेे की तैयारी है ताकि चुनाव से पहले प्रशासनिक स्तर पर कील-कांटे मजबूत किए जा सकें। तबादलों की सूची तैयार करने में खास एहतियात भी बरती जा रही है कि ताकि तैनाती कोा लेकर किसी तरह का आरोप न लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें