फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश के शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला, अवकाश के दिन नहीं बुला सकते जबरन; जारी होंगे स्पष्ट निर्देश

Wed, 04 Feb 2026 07:50 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Teachers in UP: यूपी के माध्यमिक शिक्षकों को शासन ने बड़ी राहत दी है। कई बार ऐसा होता है कि अवकाश के दिन भी शिक्षकों को विद्यालय बुलाया जाता है। इस पर रोक लगा दी गई है। 
विज्ञापन
शासन इस संबंध में जारी करेगा निर्देश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कई बार छुट्टियों में भी शिक्षकों को बुला लेते हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से इस पर रोक लगाने का आदेश भी जारी किया गया। किंतु इस पर प्रभावी अमल नहीं हो रहा है। वहीं इसकी शिकायत शासन में हुई है। अब शासन इसके लिए कड़े निर्देश जारी करेगा।

विज्ञापन


पिछले दिनों कड़ाके की ठंड में माध्यमिक विद्यालयों में भी छुट्टी की गई थी। वहीं कुछ अन्य अवसरों पर भी छुट्टियों में शिक्षकों को काम के लिए डीआईओएस द्वारा बुलाया गया था। कई जिलों में तो विद्यालय खुलने का समय निकलने के बाद सूचना देकर शिक्षकों को बुलवाया गया था। इसे लेकर शिक्षक संगठनों ने शासन में उच्च अधिकारियों से शिकायत की है। साथ ही निदेशालय में भी इसकी सूचना दी गई है।

इस पर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने संबंधित डीआईओएस को पत्र भेजकर नाराजगी जताई है। साथ ही यह कहा है कि जल्द ही शासन की ओर से इसके लिए कड़े निर्देश भी जारी किए जाएंगे। इसमें यह व्यवस्था दी जा रही है कि छुट्टी के दिन किसी भी शिक्षक को ड्यूटी पर बुलाने से पहले संयुक्त शिक्षा निदेशक से अनुमति लेनी अनिवार्य होगी। वहीं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के प्रदेश महामंत्री राजीव यादव ने कहा है कि छुट्टियों में काम के बदले उन्हें प्रतिकर अवकाश दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें