फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी संग रॉक गीतों पर झूमे लोग

Sat, 04 Jan 2014 10:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रगति पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से चल रहे यूपी महोत्सव की ग्यारहवीं शाम भोजपुरी व रॉक गीतों के नाम रही।
विज्ञापन


सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत सपना पॉल ने अपनी सुमधुर आवाज में ‘कुछ कैली न धैली बदनाम भइली...’ जैसे भोजपुरी गीतों को सुनाकर किया।

इसी क्रम में नीलम तिवारी ने अपनी खनकती हुई आवाज में ‘हमरा के तड़पा के का पाइबी...’ और ‘मोरे इहां रोके कोतवाल तूती बोलै ले...’ भोजपुरी गीत सुनाए।

दूसरे चरण में ऑफ रोड्स स्मोक के कलाकारों ने अपनी आवाजों में ‘सुन रहा है न...’ ,‘रॉक ऑन...’, ‘ओ हम दम सोनियो रे...’ और ‘कबीरा...’ गीत को सुनाकर श्रोताओं का दिल जीत लिया।

महोत्सव में दोपहर में दौड़ प्रतियोगिता हुई, जिसमें दीना सिंह व शुभम और साइकिल रेस में अर्जुन व शिवम िवजेता रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें