प्रगति पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से चल रहे यूपी महोत्सव की ग्यारहवीं
शाम भोजपुरी व रॉक गीतों के नाम रही।
सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत सपना
पॉल ने अपनी सुमधुर आवाज में ‘कुछ कैली न धैली बदनाम भइली...’ जैसे भोजपुरी
गीतों को सुनाकर किया।
इसी क्रम में नीलम तिवारी ने अपनी खनकती हुई आवाज
में ‘हमरा के तड़पा के का पाइबी...’ और ‘मोरे इहां रोके कोतवाल तूती बोलै
ले...’ भोजपुरी गीत सुनाए।
दूसरे चरण में ऑफ रोड्स स्मोक के कलाकारों ने
अपनी आवाजों में ‘सुन रहा है न...’ ,‘रॉक ऑन...’, ‘ओ हम दम सोनियो रे...’
और ‘कबीरा...’ गीत को सुनाकर श्रोताओं का दिल जीत लिया।
महोत्सव में दोपहर
में दौड़ प्रतियोगिता हुई, जिसमें दीना सिंह व शुभम और साइकिल रेस में
अर्जुन व शिवम िवजेता रहे।