राजकीय निशातगंज इंटर कॉलेज मैदान में मंगलवार से यूपी महोत्वस का आगाज
होने जा रहा है।
ग्यारह दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन महिला कल्याण एवं
संस्कृति राज्य मंत्री अरुणा कोरी करेंगी।
आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद
कुमार सिंह ने बताया कि महोत्सव की थीम ‘पर्यावरण जागरूकता, स्वास्थ्य
शिक्षा एवं महिला सम्मान’ रखी गई है। महोत्सव में प्रवेश का शुल्क 10 रुपये
रखा गया है।
विनोद कुमार सिंह ने
प्रेसवार्ता में बताया कि महोत्सव का उद्देश्य यूपी की लोक कलाओं को
संरक्षण देना है। इसके तहत नाटक, जादू, कठपुतली, आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्रस्तुत किए जाएंगे।
यूपी महोत्सव शुभारंभ
की पूर्व संध्या पर शाम को बाबा टीकाराम दास हनुमान मंदिर साईं मंदिर पर
गंगा गोमती आरती का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सपा महासचिव डॉ. अशोक
बाजपेयी समेत आयोजकों ने गोमा की आरती और दीपदान किया।