फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखनऊ के युवा क्रिकेटर विप्रज निगम को मिला बड़ा मौका, एशियन गेम्स-2026 के लिए हुआ चयन

Wed, 16 Sep 2026 03:31 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में युवा खिलाड़ी विप्रज निगम को शामिल किया गया है। वरुण चक्रवर्ती के चोटिल होने के बाद उन्हें मौका मिला। बाराबंकी निवासी विप्रज ने लखनऊ में क्रिकेट की तैयारी की। उनके चयन से उत्तर प्रदेश और स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है।

विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल हुए विप्रज निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद युवा ऑलराउंडर विप्रज निगम को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


वरुण चक्रवर्ती को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान चोट लगी थी। उनके स्थान पर चयनित विप्रज निगम दाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर हैं और निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी करने की क्षमता भी रखते हैं। हाल के घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है।

मूल रूप से बाराबंकी के रहने वाले विप्रज ने फरवरी में लखनऊ में रहकर अपनी क्रिकेट को निखारा। उनके प्रदर्शन का असर अब राष्ट्रीय स्तर पर भी देखने को मिल रहा है। हाल ही में उनका चयन ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए टीम में भी हुआ था। एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने वाले विप्रज उत्तर प्रदेश से एकमात्र क्रिकेटर हैं। उनके चयन से लखनऊ और बाराबंकी के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें