फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

First HMPV Case Death: लखनऊ की पहली एचएमपीवी संक्रमित महिला की हुई मौत, 10 जनवरी को आई थी निगेटिव रिपोर्ट

Thu, 16 Jan 2025 01:48 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Lucknow First HMPV Case: पहली एचएमपीवी संक्रमित महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। महिला की रिपोर्ट 10 जनवरी को निगेटिव आ गई थी।
विज्ञापन
ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HMPV Virus News: लखनऊ की पहली एचएमपीवी संक्रमित महिला की मौत इलाज के दौरान मौत हो गई है। महिला की रिपोर्ट 10 जनवरी को निगेटिव आ गई थी। टीबी, किडनी, ब्लड प्रेशर, दिल समेत दूसरी बीमारियों से ग्रसित महिला का बलरामपुर अस्पताल में भर्ती होकर इलाज चल रहा था।

विज्ञापन


मोती नगर के नेहरू नगर हनुमान मंदिर के पास रहने वाली बुजुर्ग महिला को 22 नवंबर से खांसी और बुखार की समस्या शुरू हुई थी। स्थानीय डॉक्टरों के इलाज से फायदा न होने पर उन्हें जनवरी में कानपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दिखाया गया। डॉक्टरों ने महिला में निमोनिया व एचएचपीवी की आशंका जाहिर की थी। सात जनवरी को उनका नमूना लेकर निजी पैथोलॉजी एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में जांच कराई गई। जिसमें उनकी रिपोर्ट में एचएमपीवी की पुष्टि हुई थी। इसके बाद महिला को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 




यहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग महिला का दोबारा नमूना लिया और जांच के लिए दोनों नमूने केजीएमयू की माइक्रोबायोलॉजी लैब भेजे गए। यहां निजी अस्पताल का नमूना पॉजिटिव और बलरामपुर अस्पताल वाला निगेटिव आया। इसके बाद महिला की स्थिति गंभीर होने पर आईसीयू में रखा गया था। जहां उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


थीं दूसरी कई और बीमारियां
बुजुर्ग की एचएमपीवी रिपोर्ट नेगेटिव थी। उन्हें टीबी, किडनी, ब्लड प्रेशर, दिल समेत दूसरी कई बीमारियां थीं। सोमवार को उनकी हालत गंभीर हो गई थी। इस पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई।- डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी, चिकित्सा अधीक्षक बलरामपुर अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें