फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मई में लखनऊ का रिकॉर्ड ठंडा दिन, 11 डिग्री लुढ़का पारा, इतिहास में दूसरी बार ऐसा हुआ; जानें वैज्ञानिक कारण

Wed, 06 May 2026 03:10 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में मई महीने का दूसरा सबसे ठंडा दिन दर्ज हुआ, जब अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 11 डिग्री कम रहा। लगातार बारिश, तेज हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ठंडा हुआ। मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
अचानक से बदला मौसम। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में मंगलवार रिकॉर्ड में मई का सबसे ठंडा दिन बन गया। 5 मई को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले वर्ष 2021 में 29 मई को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। दो दिन मौसम सुहाना रहने के बाद बुधवार सुबह से तेज धूप निकली। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है।

विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इसके बाद विक्षोभ कमजोर पड़ेगा और तापमान में एक बार फिर क्रमश: बढ़त दर्ज की जाएगी। वहीं, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सात मई तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

 

 

इतिहास में दूसरी बार मई में सबसे ठंडा दिन

राजधानी में बीते तीन दिनों से जारी छिटपुट बूंदाबांदी और तेज हवाओं का असर मौसम पर साफ दिख रहा है। बीते दो दिनों में लखनऊ में अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है और हवा में ठंडक घुल गई है।  मंगलवार को अधिकतम तापमान इतना कम रहा कि लखनऊ में मई के महीने का, मापन के इतिहास का दूसरा सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 11.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। इसके पहले साल 2021 में 29 मई को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को भी लखनऊ में छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद विक्षोभ कमजोर पड़ेगा और एक बार फिर तापमान में क्रमश: बढ़त दर्ज की जाएगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 1 डिग्री घटकर 28 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री गिरकर 20.2 डिग्री रिकार्ड हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 7 मई तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बुधवार को भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन

बीते पांच दिनों में पारे में उतार-चढ़ाव

 
तारीख अधिकतम( डिग्री सेल्सियस में ) न्यूनतम ( डिग्री सेल्सियस में )
05 मई 28 20.2
04 मई 29 24
03 मई 33.3 21.4
02 मई 34.1 23.1
01 मई 33.3 21.3


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें