फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पत्नी-बेटी के हत्यारे होमगार्ड का कबूलनामा, बोला- बर्तन फेंक कर मुझे मारती थी, दिमाग खराब हो गया था

Sat, 10 Oct 2026 09:23 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लखनऊ के कृष्णानगर में पत्नी और बेटी की हत्या के आरोपी होमगार्ड ने पूछताछ में पारिवारिक विवाद को वजह बताया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दूसरी बेटी और नातिन की भी हत्या करना चाहता था, लेकिन कमरे का दरवाजा बंद होने से दोनों बच गईं। बेटी की युवक से बातचीत को लेकर भी विवाद था।

विज्ञापन
पत्नी-बेटी के हत्यारे होमगार्ड का कबूलनामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में कृष्णानगर के भोलाखेड़ा निवासी होमगार्ड रवींद्र शंकर पत्नी श्यामा दुलारी और बेटी पूजा के अलावा दूसरे कमरे में सो रही दूसरी बेटी प्रिया और नातिन काव्या की भी हत्या करना चाहता था। गनीमत रही कि प्रिया के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था जिससे दोनों की जान बच गई।

विज्ञापन


एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी रवींद्र शंकर ने कबूला कि वह पूरे परिवार को मारना चाहता था। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि रवींद्र और उसकी पत्नी श्यामा के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच आए दिन झगड़ा और मारपीट होती थी। अगस्त 2025 में श्यामा घर से जेवरात लेकर चली गई थीं। इस पर रवींद्र शंकर ने कृष्णानगर थाने में उनकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। 10-12 दिन बाद श्यामा लौट आई थीं।

 

Trending Videos

एक दूसरे पर फेंकते थे बर्तन

मोहल्लेवालों से बातचीत में पुलिस को पता चला कि रवींद्र और श्यामा के बीच रोजाना झगड़ा होता था। दोनों एक-दूसरे पर बर्तन फेंकते थे। उनके बीच दूरियां इतनी बढ़ गई थीं कि वे साथ में खाना तक नहीं खाते थे। पहली मंजिल पर बने कमरे में दोनों अलग-अलग सोते थे।

 

 

बेटे और बहू को खाने पर बुलाया था

रवींद्र के बेटे विनय ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी और बेटे के साथ एक साल से पारा में रह रहा है। परिवार से अलग रहने की वजह उसने पारिवारिक कलह बताई। एडीसीपी ने बताया कि विनय के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम पिता ने फोन कर उसे रात का खाना साथ खाने के लिए बुलाया था। इस पर विनय पत्नी और बेटे के साथ पिता के घर पहुंचा था। विनय ने बताया कि जब वह घर पहुंचा, उस समय भी मां और पिता के बीच विवाद चल रहा था। खाना खाने के बाद वह पत्नी और बेटे के साथ अपने घर लौट आया।

 

विज्ञापन

बेटी का युवक से बातचीत करना नहीं था पसंद

एडीसीपी ने बताया कि जांच में पता चला है कि रवींद्र की बेटी पूजा की पहली शादी वर्ष 2017 में हुई थी। पहले पति से उसकी बेटी काव्या है। तलाक के बाद पूजा ने वर्ष 2022 में दूसरी शादी की लेकिन दूसरे पति से भी तलाक हो गया। अभी पूजा एक युवक से फोन पर बातचीत करती थी। रवींद्र को यह पसंद नहीं था। उसने पूजा को कई बार युवक से बातचीत करने से मना भी किया। पूजा उस युवक से शादी करना चाहती थी। पुलिस युवक के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें