फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखनऊ को मिलने जा रहा एक और बड़ा स्टेशन, इन रूट की गाड़ियों को यहां से चलाने की तैयारी; इन्हें होगा लाभ

Fri, 09 Oct 2026 10:51 AM IST
रोहित मिश्र नीरज अंबुज, अमर उजाला लखनऊ

सार

Lucknow New Railway Station: लखनऊ के रेलवे यात्रियों को  ट्रांसपोर्टनगर के रूप में राजधानी को जल्द नए रेलवे स्टेशन की सौगात मिलेगी। यहां से अभी मालगाड़ियों का संचालन होता है।
विज्ञापन
लखनऊ को मिलने जा रहा है नया स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 ट्रांसपोर्टनगर के रूप में राजधानी को जल्द नए रेलवे स्टेशन की सौगात मिलेगी। यहां से अभी मालगाड़ियों का संचालन होता है। रेलवे प्रशासन अब इसे यात्री स्टेशन बनाने जा रहा है। इसके लिए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रस्ताव भेज चुका है। कमिश्नर रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) की अनुमति के बाद यहां से यात्री ट्रेनों को शुरू किया जा सकेगा। इस स्टेशन से अभी सामान की लोडिंग-अनलोडिंग हो रही है। जल्द ही यहां मेल-एक्सप्रेस, सुपरफास्ट ट्रेनें दौड़ती नजर आएंगी।

विज्ञापन


चारबाग व लखनऊ जंक्शन से यात्रियों और ट्रेनों का भार कम करने की योजना है। इसके तहत जंक्शन की ट्रेनों को ऐशबाग व गोमतीनगर स्टेशन पर शिफ्ट भी किया गया है। चारबाग स्टेशन को अपग्रेड करने के साथ आसपास के स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना में विकसित किया जा रहा है।

उतरेटिया से ट्रांसपोर्टनगर स्टेशन के बीच डबल लाइन भी बनाई गई है। अब इसी क्रम में रेलवे ट्रांसपोर्टनगर से यात्री ट्रेनें चलाने जा रहा है। यह लखनऊ का 19वां स्टेशन बन जाएगा। यह स्टेशन शुरू होने से करीब पांच लाख की आबादी को राहत मिलेगी। इन्हें ट्रेन पकड़ने के लिए चारबाग स्टेशन की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

इन रूटों की चलेंगी ट्रेनें

ट्रांसपोर्टनगर स्टेशन से अभी  हरदोई, मुरादाबाद, दिल्ली, शाहजहांपुर से आने-जाने वाली ट्रेनें पास होती हैं। अब इनका इस स्टेशन पर ठहराव हो सकेगा। पैसेंजर के अलावा मेल-एक्सप्रेस, सुपरफास्ट, वंदे भारत, अमृत भारत आदि ट्रेनें भी यहां से चलेंगी।

शहर से बेहतर है कनेक्टिविटी
यात्री मेट्रो के जरिये आसानी से ट्रांसपोर्टनगर रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं। इसके अतिरिक्त आलमनगर बस अड्डे, एयरपोर्ट व तैयार हो रहे मल्टीस्टोरी अमौसी बस अड्डे से भी इसका जुड़ाव रहेगा। आगरा एक्सप्रेसवे, कानपुर एक्सप्रेसवे, शहीद पथ पर भी आवाजाही आसान होगी।

विकसित की जाएंगी यात्री सुविधाएं
ट्रांसपोर्टनगर स्टेशन से अभी कारों की लोडिंग-अनलोडिंग होती है। यह स्टेशन मालगाड़ियों के लिहाज से बना हुआ है। यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू करने से पहले ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन, वाटर वेंडिंग मशीन, एसी लाउंज, टिकटिंग सुविधाएं, सेफ्टी और यात्रियों के बैठने आदि के इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

अभी इतने रेलवे स्टेशन हैं लखनऊ में

उत्तर रेलवे का चारबाग, आलमनगर, मानकनगर, अमौसी, उतरेटिया, मल्हौर, मलिहाबाद, मोहनलालगंज, काकोरी सहित पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ जंक्शन, गोमतीनगर, ऐशबाग, सिटी स्टेशन, डालीगंज, मोहिबुल्लापुर, बीकेटी, इटैांजा, बादशाहनगर स्टेशन।

यात्रियों के लिए बढ़ने जा रही सुविधा
ट्रांसपोर्टनगर स्टेशन से यात्रियों के लिए ट्रेनों की सुविधा शुरू करने की योजना है। इसका प्रस्ताव भेजा जा चुका है। कमिश्नर रेलवे सेफ्टी सीआरएस की अनुमति का इंतजार है।- समर्थ गुप्ता, सीनियर डीसीएम, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें