फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: वाराणसी शिफ्ट होंगी लखनऊ एयरपोर्ट की उड़ानें, 15 जुलाई तक दिन में बंद रहेगा अमौसी एयरपोर्ट

Mon, 03 Mar 2025 09:46 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Lucknow Airport Flights: लखनऊ का अमौसी एयरपोर्ट 15 जुलाई तक दिन में बंद रहेगा। ऐसे में कई उड़ानें वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट शिफ्ट की जा सकती हैं। 
विज्ञापन
लखनऊ एयरपोर्ट पर चल रहा है मेंटेनेंस का काम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ के रनवे की मरम्मत और समानांतर टैक्सी वे निर्माण के चलते उड़ानें प्रभावित हैं। ऐसे में लखनऊ एयरपोर्ट की कुछ उड़ानें वाराणसी एयरपोर्ट से संचालित करने की तैयारी है। हैदराबाद, मुंबई, बंगलूरू, दिल्ली की उड़ानें बाबतपुर एयरपोर्ट पर शिफ्ट की जा सकती हैं।
विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी के अफसरों ने बताया कि दिन की कुछ उड़ानें शिफ्ट की जा सकती हैं। आजमगढ़ एयरपोर्ट से भी कुछ विमान उड़ान भर सकते हैं।

लखनऊ एयरपोर्ट पर एक मार्च से जुलाई तक सुबह 10 से शाम 6 बजे तक एयरपोर्ट बंद रहेगा। अभी सुबह और देर शाम की कुछ उड़ानें हैं। कुछ विमानों को रद्द कर दिया गया। होली से पहले अधिकतर उड़ानों को वाराणसी व लखनऊ के आसपास एयरपोर्ट से संचालित करने की तैयारी है।
 
विज्ञापन

होली पर परिवहन निगम चलाएगा 400 अतिरिक्त बसें

 दिल्ली और पूर्वांचल का सफर होली पर आसान होगा। परिवहन निगम राजधानी के चार बस अड्डों से रोजाना 400 अतिरिक्त बसें चलाएगा। होली स्पेशल के रूप में ये बसें 13 शहरों के बीच नॉन स्टॉप सेवाओं के रूप में चलेंगी। 10 से 17 मार्च तक इनका संचालन किया जाएगा। यात्रियों को बसों की सुविधा आलमबाग, चारबाग, कैसरबाग और अवध स्टेशन से मिलेगी। एकमुश्त सवारी होने पर बसों को सीधा रवाना किया जाएगा। इनके यात्रियों को बीच रास्ते सवारी उतारने और चढ़ाने के झंझट से मुक्ति मिलेगी। बस अड्डों पर यात्रियों के बैठने से लेकर खान-पान की व्यवस्थाएं ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।

लखनऊ से इन शहरों के बीच चलेंगी होली स्पेशल
होली के दौरान लखनऊ से दिल्ली, कानपुर, गोरखपुर, बहराइच, गोंडा, आजमगढ़, देहरादून, हरिद्वार, बनारस, प्रयागराज, आगरा और रायबरेली के बीच सबसे ज्यादा सवारियों के आवागमन की संभावना है। इसे देखते हुए होली स्पेशल बसों का आवंटन हर रूट के लिए किया गया है। लखनऊ परिक्षेत्र के सभी सातों डिपो को आरएम की ओर से निर्देश भेज दिए गए हैं। आठ दिनों तक संचालित होने की होली स्पेशल बसें चारबाग, आलमबाग, कैसरबाग, अवध, रायबरेली, बाराबंकी, हैदरगढ़, उपनगरीय डिपो शामिल हैं। एसी बसें भी चलाई जाएंगी। यात्रियों के लिए एसी बसों में तत्काल या एडवांस बुकिंग खोल दी गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें