फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अमेठी में बदलाव देख इस सीट पर भी बढ़ी बसपा काडर की धड़कन, टिकट पाने के लिए दो चर्चित चेहरे लगा रहे जुगत

Wed, 01 May 2024 12:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

अमेठी के सीन से सुल्तानपुर में भी बसपा काडर की सांस चढ़ गई है। बसपा से टिकट पाने के लिए कुछ कद्दावर जुगत लगा रहे हैं। वहीं, पार्टी से घोषित प्रत्याशी का कहना है कि बदलाव नहीं होगा। हमारे पास पार्टी का फार्म है।
विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी सुल्तानपुर में अपना प्रत्याशी एक बार बदल चुकी है। पार्टी के भीतर चल रहे टकराव के बीच कुछ कद्दावर बसपा से टिकट की जुगत में लग गए हैं। वे इस दावे के साथ अपना पक्ष रख रहे हैं कि बसपा मुख्य मुकाबले की पार्टी बन जाएगी। 
विज्ञापन


भीतरखाने चल रही इस सुगबुगाहट के बीच जिस तरह से अमेठी में बसपा ने प्रत्याशी बदला है, उससे सुल्तानपुर काडर की सांसें भी चढ़ गई हैं। भाजपा ने मौजूदा सांसद का टिकट भले ही लंबे समय तक होल्ड रखा था, किंतु टिकट का एलान होने के बाद पूरी पार्टी एकजुट होकर चुनाव में जुटी हुई है। 

हालांकि पार्टी में छिटपुट नाराजगी भी थी, लेकिन जिला नेतृत्व का मानना है कि सभी को मना लिया गया है। सपा का प्रत्याशी पहले ही घोषित था, ऐसे में सपा-भाजपा के बीच कड़े मुकाबले के आसार थे, लेकिन गुटबाजी के चलते सपा ने प्रत्याशी बदल दिया। इससे पार्टी में मची उथलपुथल अभी खत्म नहीं हुई है। 
विज्ञापन


इस बीच जिले में चुनाव लड़ने के इच्छुक दो चर्चित चेहरे बसपा नेतृत्व के संपर्क में बताए जा रहे हैं। उनका दावा है कि चुनाव लड़ने से बसपा का सामाजिक समीकरण मजबूत होगा। इससे सपा की ओर जाता दिख रहा मुस्लिम वोट बैंक बसपा की ओर आएगा। हालांकि बसपा की ओर से अभी तक इस बात का कहीं कोई संकेत नहीं है। 
विज्ञापन

किंतु जिले में यह चर्चा है कि जिस तरह से बसपा ने अंतिम समय में अमेठी में बदलाव किया है, उसे लेकर सुल्तानपुर में भी संदेह के बादल घिर आए हैं। हालांकि बसपा प्रत्याशी उदराज वर्मा कहते हैं कि टिकट में किसी तरह का बदलाव नहीं होने जा रहा है। नामांकन के लिए पार्टी का फार्म भी उन्हें प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें