फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एलडीए में गुरुवार को लगेगा लोन मेला, मौके पर मिलेगी एनओसी और बैंक लोन की सुविधा; जानिए पूरी डिटेल

Wed, 14 Oct 2026 08:40 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ विकास प्राधिकरण में 15 अक्तूबर को लोन मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीयकृत और अधिसूचित बैंकों की टीमें आवंटियों को ऋण संबंधी सुविधाएं देंगी। मौके पर अनापत्ति प्रमाणपत्र भी उपलब्ध कराया जाएगा। आवंटियों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और आवश्यक प्रमाणपत्र साथ लाने होंगे। विभिन्न आवासीय और व्यावसायिक योजनाओं के आवंटी आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
एलडीए।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलडीए में 15 अक्तूबर को लोन मेला लगेगा। इसमें सभी राष्ट्रीयकृत एवं अधिसूचित बैंकों की टीम उपस्थित रहेगी। आवंटियों को मौके पर ही एनओसी और प्रतिस्पर्धात्मक ब्याज दरों पर लोन की सुविधा मिलेगी। एलडीए के वित्त नियंत्रक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कई आवंटी बैंक से लोन न मिलने के कारण संपत्ति का पूरा भुगतान नहीं कर पाते हैं। ऐसे में उनकी सहूलियत के लिए एलडीए लोन मेला आयोजित कर रहा है। एलडीए के लेखाधिकारी विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मेले में आवंटियों को एनओसी भी दी जाएगी।

विज्ञापन


आवंटियों को अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, आय एवं जाति प्रमाणपत्र आदि प्रपत्र लाने होंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना, अटल नगर योजना, सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना, पहले आओ-पहले पाओ योजना, अनंत नगर योजना के साथ ही अन्य योजनाओं में आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्ति लेने वाले आवंटी बैंक लोन के लिए आवेदन कर सकेंगे।



 

Trending Videos
विज्ञापन

भुगतान कर अपनी संपत्ति के मालिक बन सकेंगे

एलडीए के वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि एक दिन-एक स्थान, लोन संबंधी पूर्ण समाधान के उद्देश्य से यह लोन मेला लगवाया जा रहा है। इसमें हर वर्ग के आवंटियों की ऋण संबंधी जरूरतें पूरी होंगी और वे पूरा भुगतान कर अपनी संपत्ति के मालिक बन सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें