फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखनऊ एयरपोर्ट में यात्री के पास से मिला जिंदा कारतूस, हड़कंप मचने के बाद भेजा गया जेल

Sat, 13 Sep 2025 07:30 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Lucknow Airport: लखनऊ एयरपोर्ट से दम्माम के लिए फ्लाइट पकड़ने जा रहे यात्री की तलाशी के दौरान जिंदा कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
Lucknow airport - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात इंडिगो विमान से दम्माम (विदेश) जा रहे यात्री के बैग में 315 बोर का जिंदा कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ कर सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया। यात्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक प्रयागराज जिले के नवाबगंज थानांतर्गत मलिकपुर एट निवासी इरफान अहमद पुत्र अजीमुद्दीन इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-97 से शुक्रवार रात आठ बजे दम्माम के लिए रवाना होने वाला था। एयरपोर्ट पर बैग स्क्रीनिंग के दौरान अडानी सिक्योरिटी की कर्मचारी दिया शुक्ला को उसके बैग में संदिग्ध वस्तु नजर आयी। 

इसकी भौतिक जांच कराई गई तो उसमें 8 एमएम केएफ अंकित 315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। एयरपोर्ट की सुरक्षा एजेंसियों ने इरफान अहमद को बुलाकर उससे पूछताछ की। लेकिन वह कोई वैध शस्त्र लाइसेंस या अन्य दस्तावेज नहीं दिखा सका और न ही संतोषजनक जवाब दे पाया। इसके बाद अडानी कंपनी के स्टाफ व सीआईएसएफ के एएसआई केके सिंह ने उसे पकड़कर कारतूस सहित सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि इरफान दम्माम में चालक की नौकरी करने जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें