फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेसिक-माध्यमिक स्कूलों में सरप्लस शिक्षक सूची जारी, आपत्तियों के बाद होंगे तबादले; जानें नया आदेश

Sat, 13 Jun 2026 08:36 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रदेश के बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में अतिरिक्त शिक्षकों की सूची जारी की जा रही है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद तबादले होंगे ताकि जरूरत वाले स्कूलों में शिक्षक उपलब्ध हो सकें। साथ ही स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण के तहत सभी पात्र बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने और नियमित उपस्थिति पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन
यूपी के प्राइमरी स्कूल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में चल रही तबादला प्रक्रिया के तहत सरप्लस शिक्षकों की सूची जारी की जाने लगी है। राजकीय विद्यालयों में सरप्लस शिक्षकों की कुछ मंडल की सूची शुक्रवार देर शाम जारी की गई। जबकि कुछ मंडलों में इसकी प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन


विभाग की ओर से इस पर शिक्षकों की आपत्तियां ली जाएंगी और उसके बाद उनका निस्तारण करते हुए तबादला किया जाएगा। इससे जरूरत वाले विद्यालयों को पर्याप्त शिक्षक मिलेंगे। इसके अगले चरण में कैंसर पीडित, दिव्यांग आदि शिक्षकों के तबादले किए जाएंगे। तबादले नया सत्र शुरू होने से पहले पूरे किए जाएंगे। अपर शिक्षा निदेशक राजकीय अजय द्विवेदी ने बताया कि इसकी प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

दूसरी तरफ प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में भी सरप्लस शिक्षकों की सूची तबादले के लिए जारी की जाने लगी है। किंतु इसमें शिक्षकों की वरिष्ठता के लिए अलग-अलग मानक लिए गए हैं। इसके लेकर शिक्षक संगठन सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ललितपुर की वरिष्ठता के क्रम में जारी सूची में छात्र संख्या 20 मई 2026 के आधार पर तैयार की गई है।
विज्ञापन


वहीं औरैया में इसके लिए छात्र संख्या 30 अप्रैल 2026 के आधार पर ली गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार छात्र संख्या 30 अप्रैल 2026 को ही लेना है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों से आपत्तियां लेकर तबादले की आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

 

विज्ञापन

स्कूल चलो अभियान के लिए दिए निर्देश

प्रदेश में 1 जुलाई से शुरू होने वाले स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण को लेकर शासन ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने कहा है कि स्कूल जाने योग्य प्रत्येक बच्चे का नामांकन सुनिश्चित किया जाए, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक की होगी।

निर्देशों के अनुसार कक्षा पांच उत्तीर्ण छात्र का कक्षा 6, कक्षा 8 उत्तीर्ण छात्र का कक्षा 9 तथा कक्षा 10 उत्तीर्ण छात्र का कक्षा 11 में नामांकन सुनिश्चित करना संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक का दायित्व होगा। अपर मुख्य सचिव ने नए शैक्षिक सत्र के लिए जारी एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार पठन-पाठन और नियमित मूल्यांकन कराने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर छात्रों और शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने तथा अनुपस्थित छात्रों के अभिभावकों से संपर्क करने को कहा है। अधिकारियों को विद्यालयों से नियमित संवाद बनाए रखने और सत्र की तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें