फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सितंबर महीने में प्रदेश में शराब बिक्री का बना रिकॉर्ड, 4600 करोड़ से ऊपर की हुई राजस्व प्राप्ति

Tue, 06 Oct 2026 07:03 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Liquor sales in UP: यूपी के आबकारी विभाग ने सितंबर 2026 में रिकॉर्ड मुनाफा कमाया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के सितंबर माह में कुल 4,611.29 करोड़ रुपए का राजस्व मिला ।
विज्ञापन
wine liqour - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के सितंबर माह में कुल 4,611.29 करोड़ रुपए का राजस्व मिला है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि (3,811.70 करोड़ रुपये) से 799.59 करोड़ रुपए अधिक है। इसके साथ ही विभाग ने इस माह 120.98 फीसद की उपलब्धि हासिल की है। इसकी वजह पूरे प्रदेश में चलाए गए प्रवर्तन अभियान, हाईवे, ढाबों और अंतरराज्यीय सीमाओं पर चेकिंग और क्यूआर कोड आधारित ‘ट्रैक एंड ट्रेस’ तकनीक है जिससे कर चोरी पर लगाम लगी।

विज्ञापन


वहीं वर्तमान वित्तीय वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल से सितंबर 2026) के दौरान भी विभाग ने रिकॉर्ड राजस्व जुटाया है। इस अवधि में 29,406.50 करोड़ रुपए राजस्व हासिल किया गया, जबकि बीते वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में 26,149.32 करोड़ रुपए राजस्व मिला था। इस तरह बीते वर्ष के मुकाबले विभाग ने 3,257.18 करोड़ रुपए (112.46 फीसद) का अतिरिक्त राजस्व जुटाया है। 

आबकारी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने कहा विभाग की टीमों का डिस्टिलरी से लेकर फुटकर दुकानों तक कड़ा पहरा है। यह अतिरिक्त राजस्व प्रदेश के बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याणकारी योजनाओं को और गति देगा। उन्होंने बताया कि सितंबर में चलाए गए विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत विभाग ने 89 हजार से अधिक स्थानों पर छापेमारी कर 2.33 लाख लीटर से ज्यादा अवैध शराब जब्त की और 251 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें