फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश के 39 जिलों में आज बिजली गिरने की चेतावनी, विक्षोभ का असर सिमटने से अब बढ़ेगी गर्मी; अलर्ट जारी

Wed, 07 May 2025 06:27 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Weather of UP: यूपी के 39 जिलों में आज भी विक्षोभ का असर रहेगा। यहां बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। एक दो दिन के बाद से पूरे प्रदेश में तापमान बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है। 
विज्ञापन
वज्रपात - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से तेज हवा और बूंदाबांदी के दौर के बाद, पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने लगा है। मौसम में बदलाव का असर अब पूर्वी, तराई और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों और बुंदेलखंड तक सिमट कर रह गया है। बुधवार को ऐसे 39 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं मंगलवार को गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, अयोध्या में गरज चमक के साथ हल्की बारिश देखने को मिली।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार के बाद उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों में बादलों की आवाजाही का दौर कम होगा और पारा चढ़ने के साथ गर्मी फिर से असर दिखाएगी। मौसम विभाग ने मंगलवार से बुधवार के बीच पश्चिमी तराई जिलों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत के साथ ही दिल्ली एनसीआर के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी और तेज हवा का पूर्वानुमान जारी किया है। हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे तक जा सकती है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ और वेदर सिस्टम कमजोर पड़ना शुरू हो गया है। तराई, बुंदेलखंड और कुछ पश्चिमी जिलों को छोड़कर बाकी हिस्से में बुधवार से तापमान का चढ़ना शुरू होगा। अगले 5 से 6 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस का उछाल आने की संभावना है।

विज्ञापन

यहां बिजली गिरने की चेतावनी

गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।
 

यूपी: प्रदेश के कई जिलों से विक्षोभ का असर हुआ कम, अगले पांच दिनों में बढ़ेगा पारा, ये हैं पूर्वानुमान

विज्ञापन

इन राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान

आईएमडी ने 12 मई तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश की संभावना है। 7 मई को उत्तराखंड में छिटपुट ओलावृष्टि और बारिश की संभावना है। 7 से 10 मई तक पूर्वी व पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और बिहार में अलग-अलग स्थानों पर आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ जगहों पर 80 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें