फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बहराइच में बुजुर्ग पर तेंदुए का हमला, संघर्ष कर बचाई जान; गांव में फैली दहशत

Tue, 17 Mar 2026 07:26 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच के सुजौली गांव में रात को टहल रहे एक बुजुर्ग पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बुजुर्ग ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया, जिससे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तेंदुए को भगा दिया। घायल बुजुर्ग को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जबकि गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
घायल बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुजौली रेंज के ग्राम सुजौली में सोमवार रात खाना खाकर घर के बाहर टहलने निकले बुजुर्ग पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बुजुर्ग ने साहस दिखाते हुए तेंदुए से संघर्ष करते हुए मदद के लिए शोर मचा दिया। इस पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर हांका लगाना शुरू किया तो तेंदुआ खेतों की ओर भाग निकला। हमले में घायल बुजुर्ग को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन


सुजौली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे रहने वाले ओमप्रकाश (60) सोमवार रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद अपने घर के सामने टहल रहे थे। इसी दौरान अचानक खेतों की ओर से आए तेंदुए ने उन पर झपट्टा मार दिया। ग्रामीणों के मुताबिक ओमप्रकाश ने शोर मचाते हुए लगभग सात मिनट तक तेंदुए संघर्ष किया। इस बीच परिजनों व ग्रामीणों के जुटने पर तेंदुआ ओमप्रकाश को छोड़कर भाग निकला। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में भर्ती ओमप्रकाश की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

देर से पहुंची टीम, शुरू की निगरानी

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने के बावजूद काफी देर तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीण अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। मामले में वन क्षेत्राधिकारी सुजौली रोहित कुमार ने बताया कि देर रात घटना की सूचना मिली थी। रात में ही मौके पर वन दरोगा अनिल की अगुवाई में तीन टीमें लगा दी गई थीं। लगातार निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों को भी अलर्ट रहने और देर रात अकेले घर से न निकलने को कहा गया है।

तेंदुआ हमला करे तो बरतें ये सावधानियां

  • शांत रहें, भागें नहीं : तेंदुए के सामने डर या भागना उसे और अधिक आक्रामक बना सकता है। अपने पैरों को जमीन पर मजबूत रखें और धीरे-धीरे पीछे हटें।
  • आंखों से संपर्क बनाए रखें : तेंदुए को अपने आप से कमजोर न समझें। आंखों से संपर्क बनाए रखें, ताकि वह आपकी कमजोरी न भांप पाए।
  • तेज आवाज करें करें और बड़ी मुद्रा अपनाएं : हाथ ऊपर उठाकर, लकड़ी या छाता पकड़कर खुद को बड़ा दिखाएं। तेज आवाज करते रहें।
  • तेंदुए को सुरक्षित दूरी दें : यदि तेंदुआ हमला करने के लिए तैयार है, तो किसी पेड़, भवन या ऊंची जगह की ओर धीरे-धीरे बढ़ें। उसका रास्ता बंद न करें, हमेशा पीछे हटने का विकल्प रखें।
  • खेतों और घर के पास सुरक्षा उपाय : घर के चारों तरफ ऊंची बाड़ या इलेक्ट्रिक वायर का इस्तेमाल करें। जानवरों को बाहर खाने के लिए अकेला न छोड़ें, ताकि तेंदुआ उनकी ओर आकर्षित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें