फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः विधानमंडल का सत्र 13 फरवरी से, बजट 17 को

Tue, 28 Jan 2020 03:08 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विधानमंडल का वर्ष 2020 का पहला सत्र 13 फरवरी से आहूत किया गया है। बजट 17 फरवरी को पेश किया जाएगा। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने बताया कि 13 फरवरी को 11 बजे राज्यपाल विधानसभा और विधान परिषद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगी। 

विज्ञापन


विधानमंडल सत्र में वर्ष 2020-21 के बजट के साथ ही कई विधेयक पारित कराए जाएंगे। बजट 17 फरवरी को पेश किया जाएगा। यह योगी सरकार का चौथा बजट होगा।

ई-हॉस्पिटल कर्मियों को मिलेगा वेतन, 10 करोड़ जारी
प्रदेश के 32 अस्पतालों में कार्य कर रहे ई-हॉस्पिटल कर्मियों सहित आउटसोर्सिंग से तैनात अन्य कर्मचारियों को जल्द ही वेतन भुगतान होगा। शासन ने आउटसोर्सिंग सेवाओं के मद में 10 करोड़ रुपये जारीकर दिए हैं। इस रकम से 100 बेड युक्त नए संयुक्त चिकित्सालय, 100 बेड युक्त एमसीएच विंग में चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर तैनात किए गए कर्मचारियों का वेतन भुगतान किया जाएगा।

प्रदेश के 32 जिलों में लगभग 400 ई-हॉस्पिटल कर्मियों की संविदा 30 सितंबर 2019 को खत्म हो चुकी थी। इसके बाद सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य वी हेकाली झिमोमी ने 09 अक्तूबर को आउट सोर्सिंग से माध्यम से कार्य कराने का प्रस्ताव भेजने के लिए चिकित्सा स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र लिखा था। अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार प्रस्ताव बनाकर स्वास्थ्य महानिदेशालय से शासन को भेजा गया था। इसके बावजूद कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पा रहा था। अब इस बजट से उनका वेतन भुगतान हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें