फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: विधानमंडल का सत्र 15 दिसंबर के बाद, चार से पांच दिन का हो सकता है सेशन; उठ सकते हैं ये मुद्दे

Mon, 01 Dec 2025 09:11 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क,लखनऊ

सार

UP Legislature Session: संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है। संसद सत्र के बाद अब यूपी विधासनभा में शीतकालीन सत्र चलने की संभावित तिथियां आ गई हैं। 
विज्ञापन
यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर के बाद आहूत किया जाएगा। उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, शीतकालीन सत्र 4-5 दिन का रहेगा। इस दौरान सरकार अपनी उपलब्धियों को रखेगी। कई महत्वपूर्ण अध्यादेश कानून का रूप लेंगे। वहीं, विपक्ष एसआईआर समेत कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष को घेरने की कोशिश करेगा।

विज्ञापन


संसद सत्र हुआ शुरू, पीएम मोदी ने कहा सदन ड्रामे की जगह नहीं
शीतकालीन सत्र के पहले पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा था, हमें जिम्मेदारी की भावना से काम करने की जरूरत है। संसद ड्रामा करने की जगह नहीं है, यह काम करने की जगह है। उन्होंने कहा कि सत्र को राजनीतिक नाटक का स्टेज नहीं, बल्कि रचनात्मक और परिणामोन्मुख बहस का प्लेटफॉर्म बनना चाहिए, और उन्होंने विपक्ष को राजनीति में सकारात्मकता लाने के टिप्स देने की पेशकश की। 

प्रियंका के निशाने पर पीएम मोदी
सोमवार को एसआईआर पर चर्चा की मांग के चलते दिनभर के लिए लोकसभा स्थगित कर दी गई। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, सरकार किसी भी विषय पर चर्चा नहीं करना चाहती। फिर सदन कैसे चलेगा? हमारी कम से कम एक बात तो सुननी चाहिए। अगर एसआईआर पर नहीं, तो चुनाव सुधार या किसी अन्य संबंधित मुद्दे पर चर्चा की जा सकती है। लेकिन यदि वे किसी चीज पर चर्चा ही नहीं करेंगे, तो सदन कैसे चलेगा?  उन्होंने प्रधानमंत्री पर भी टिप्पणी की और कहा, प्रधानमंत्री ने सभी से मौसम का आनंद लेने को कहा है। दिल्लीवासी कौन-से मौसम का आनंद लें? उन्हें बाहर झांककर देखना चाहिए कि देश में क्या-क्या हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें