फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा की झोली में आईं छह सीटें, समाजवादी पार्टी ने चार जीतीं, एक पर मजबूत बढ़त

Thu, 29 Oct 2026 06:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

भाजपा ने मेरठ स्नातक व मेरठ शिक्षक, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक, लखनऊ शिक्षक, गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक व आगरा स्नातक की सीटें जीती हैं। सपा ने वाराणसी शिक्षक, आगरा शिक्षक, इलाहाबाद-झांसी स्नातक और लखनऊ स्नातक सीटें जीती हैं।
विज्ञापन
file pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव में भाजपा ने 6 और सपा ने 4 सीटें जीती हैं। वाराणसी स्नातक क्षेत्र से सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा आगे चल रहे हैं। खबर लिखे जाने तक हंगामे के कारण मतगणना रोक दी गई थी। भाजपा ने मेरठ स्नातक व मेरठ शिक्षक, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक, लखनऊ शिक्षक, गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक व आगरा स्नातक की सीटें जीती हैं। सपा ने वाराणसी शिक्षक, आगरा शिक्षक, इलाहाबाद-झांसी स्नातक और लखनऊ स्नातक सीटें जीती हैं। वहीं, माध्यमिक शिक्षक संघ का खाता भी नहीं खुला। 

विज्ञापन


सपा ने दिखाई ताकत
विधान परिषद चुनाव में सपा की ताकत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। सपा के डॉ. मानसिंह यादव ने जहां इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र से और लाल बिहारी यादव ने वाराणसी शिक्षक क्षेत्र से लगातार दूसरी बार जीत हासिल की, वहीं पिछली बार निर्दलीय चुनाव जीते डॉ. आकाश अग्रवाल ने इस पर सपा के टिकट पर आगरा शिक्षक सीट जीती। खबर लिखे जाने तक लखनऊ स्नातक क्षेत्र से सपा की प्रत्याशी कांति सिंह और वाराणसी स्नातक क्षेत्र से सपा के ही आशुतोष सिन्हा आगे चल रहे थे।

सपा ने सत्ताधारी भाजपा की तरह इस चुनाव में कोई रैली नहीं की। सिर्फ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया और प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से ही अपने प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। अलबत्ता सपा नेतृत्व मतदान और मतगणना के दिन पूरी तरह से सजग रहा। शिकायतों को चुनाव आयोग तक पहुंचाया। इसी का नतीजा रहा कि आगरा शिक्षक सीट के तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। अंतत: यह सीट उसी के खाते में आई।
विज्ञापन


सपा के रणनीतिकारों का कहना है कि आमतौर पर एमएलसी चुनाव सत्ताधारी दल का चुनाव माना जाता है, लेकिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेहतर रणनीति और आम मतदाताओं की सत्ताधारी दल से नाराजगी के चलते उसे इस चुनाव में भी बड़ी कामयाबी मिली। वर्ष 2020 में हुए विधान परिषद चुनाव में सपा को इन 11 सीटों में तीन सीटें मिली थीं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूरे समय मतगणना पर निगरानी रखी। आगरा में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल के साथ हुई मारपीट का वीडियो मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात दो बजे एक्स पर साझा करते हुए उन्होंने चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग की। विधान परिषद चुनाव में सपा के तीन सीटें जीतने और दो पर बढ़त से सपा के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। सपा के एक्स हैंडल पर कहा गया कि पीडीए के पांच पांडव जीत गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें