रायबरेली के एक शिक्षक को वेतन न देने के मामले में विधान परिषद सभापति ने कड़ा रुख दिखाया है। उन्होंने कहा अधिकारी बहुत अधिक ढीठ हो चुके हैं।
25 फरवरी को माध्यमिक शिक्षा निदेशक और रायबरेली के जिला विद्यालय निरीक्षक को तलब किया गया है। विधान परिषद सदस्य ध्रुव त्रिपाठी ने यह मामला उठाया था।
रायबरेली के वासी नकवी नेशनल इंटर कॉलेज में शिक्षक प्रदीप कुमार का वेतन रोक दिया गया है। कई बार पीठ से इस मामले में जवाब देने के निर्देश दिए गए थे।