फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पीएम आवास योजना-ग्रामीण में यूपी अग्रणी, केशव मौर्य बोले-हर गरीब व पात्र व्यक्ति को मिलेगा पक्का मकान

Fri, 29 May 2026 10:12 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश देशभर में अग्रणी राज्य है। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि हर गरीब व पात्र व्यक्ति को पक्का मकान मिलेगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
वर्चुअल बैठक में केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपने सरकारी आवास से ग्रामीण विकास विभाग, भारत सरकार द्वारा आयोजित वर्चुअल बैठक में शामिल हुए। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 12 राज्यों के लिए 10,021 करोड़ रुपये की मदर सैंक्शन जारी किया। 
विज्ञापन


इस वर्चुअल बैठक में शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वर्ष  2016 में प्रारंभ हुई थी। इससे अब तक लगभग 4 करोड़ 15 लाख आवासों का लक्ष्य आवंटित हुआ है। तीन करोड़ 91 लाख आवासों की मंजूरी दी गई है। इसमें तीन करोड़ पांच लाख पक्के मकान गरीब पात्र लोगों के बन गए हैं। 

कोई भी पात्र गरीब परिवार आवास सुविधा से वंचित न रहे

वर्चुअल बैठक के उपरांत केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की विस्तृत समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश में योजना के क्रियान्वयन को और अधिक गति, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ आगे बढ़ाया जाए। ताकि, कोई भी पात्र गरीब परिवार आवास सुविधा से वंचित न रहे।

केशव मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की तर्ज पर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत प्रति लाभार्थी दी जाने वाली सहायता राशि को वर्तमान 1.20 लाख से बढ़ाकर 2.50 लाख किए जाने के संबंध में भारत सरकार को विस्तृत प्रस्ताव भेजा जाए। इसके औचित्य को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाए। 

आवास निर्माण की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की जाए

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। आवास निर्माण की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। समयबद्ध ढंग से निर्माण कार्य पूर्ण कराए जाएं। ताकि, पात्र लाभार्थियों को शीघ्र पक्के आवास उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें