फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : माध्यमिक शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर अफसरों के तबादले, लखनऊ सहित 27 जिलों के डीआईओएस बदले

Sun, 31 May 2026 04:50 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में माध्यमिक शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर अफसरों के तबादले किए गए हैं। प्रदेश में लखनऊ सहित 27 जिलों के डीआईओएस की तैनाती में फेरबदल किया गया है। देवेंद्र कुमार पांडेय लखनऊ के नए जिला विद्यालय निरीक्षक हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में तबादला सत्र के आखिरी दिन माध्यमिक शिक्षा विभाग में तबादला एक्सप्रेस तेजी से दौड़ी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने लखनऊ, बाराबंकी, अंबेडकरनगर समेत 26 जिलों में डीआईओएस व प्रभारी डीआईओएस की नई तैनाती की है। अपर शिक्षा निदेशक, संयुक्त शिक्षा निदेशक, उप शिक्षा निदेशक स्तर के अधिकारी भी इधर से उधर किए गए हैं।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव संदीप परमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार डीआईओएस मुरादाबाद देवेंद्र कुमार पांडेय को डीआईओएस लखनऊ, अमिता सिंह डायट उप प्राचार्य उन्नाव को डीआईओएस बाराबंकी, कौस्तुभ कुमार सिंह मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक अयोध्या को डीआईओएस अंबेडकरनगर बनाया गया है।

डीआईओएस बाराबंकी रहे ओम प्रकाश त्रिपाठी को उप शिक्षा निदेशक संस्कृत शिक्षा परिषद, अपर शिक्षा निदेशक बेसिक कामता राम पाल को इसी पद पर माध्यमिक में और अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक रहे मनोज कुमार द्विवेदी को बेसिक शिक्षा विभाग के निवर्तन पर भेजा गया है। अभी एक सप्ताह पहले ही वे अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक बने थे।
विज्ञापन


उप निदेशक संस्कृत शिक्षा परिषद शिवलाल को प्रभारी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक मुरादाबाद, मनोज कुमार द्विवेदी प्रथम को प्रभारी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर नगर, उप शिक्षा निदेशक शिविर राजेश कुमार आर्या को प्रभारी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ और राकेश कुमार को प्रभारी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा बनाया गया है।

अयोध्या के डायट प्राचार्य सीतापुर भेजे गए
प्राचार्य डायट अयोध्या धर्मेंद्र कुमार श्रीमाली को इसी पद पर सीतापुर भेजा गया है। राज्य शिक्षण संस्थान प्रयागराज के प्राचार्य राजेंद्र प्रताप को सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विभाग ने समूह क के एक दर्जन अन्य अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। इन सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें