फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हैंडपंप के हत्थे से पीटकर युवक को मार डाला, डीएम व एसपी ने गांव पहुंचकर लिया जायजा

Sat, 28 Nov 2020 10:00 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

श्रावस्ती के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के मछरिहवा गांव में शनिवार की शाम लड़की से छेड़छाड़ के मामले को लेकर एक युवक की हैंडपंप के हत्थे से कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को संयुक्त जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएम और एसपी ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन


मामला श्रावस्ती के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के मछरिहवा गांव का है। बताया जाता है कि मछरिहवा गांव निवासी जगतराम (25) की एक लड़की से छेड़छाड़ के मामले को लेकर कुछ लोगों ने शनिवार शाम हैंडपंप के हत्थे से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को संयुक्त जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी टीके शिबु और पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य सहित भिनगा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। डीएम और एसपी ने पीड़ित के गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इस संबंध में भिनगा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल युवक को लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें