फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: पांच डिग्री तापमान के साथ कानपुर रहा सबसे ठंडा, इन जिलों में शीतलहर; अब कुछ दिन गलन से राहत की आस

Sun, 07 Dec 2025 12:49 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में शीतलहर का दौर जारी है। शनिवार को कानपुर प्रदेश में सबसे ठंडा जिला रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किए हैं। 
विज्ञापन
सर्दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में आ रही गिरावट का दौर शनिवार को भी जारी रहा। प्रदेश में सबसे ठंडा कानपुर रहा, जहां पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर 5.6 डिग्री तापमान के साथ इटावा दूसरे नंबर पर तो 5.8 डिग्री तापमान के साथ मुजफ्फरनगर तीसरे स्थान पर रहा। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं जो तीन से चार दिन में करीब तीन डिग्री तक बढ़ सकता है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में रविवार से लेकर बुधवार तक न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी और फिर कुछ समय के लिए यह नियत रह सकती है। उन्होंने बताया कि इसका यह मतलब नहीं है कि गर्मी पड़ेगी लेकिन गलन में थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। 

अधिकतम तापमान में ज्यादा परिवर्तन महसूस नहीं होगा। एक सप्ताह बाद से एक बार फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार हैं। उन्होंने बताया कि अगले तीन-चार दिन सुबह के समय धुंध रहेगी लेकिन दिन चढ़ते ही आसमान बिल्कुल साफ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि शनिवार को राजधानी लखनऊ का तापमान भी इस सीजन का सबसे ठंड दिन दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया जो कि अब तक का सबसे कम तापमान रहा। लखनऊ के पड़ोसी जनपद बाराबंकी का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। अयोध्या में भी न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें