फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : कानपुर रहा सबसे ठंडा शहर, इस बार पड़ेगी भीषण सर्दी; इन 17 जिलों में शीत लहर के आसार

Fri, 14 Nov 2025 07:33 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में कानपुर शहर सबसे ठंडा बना, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री। इटावा, बरेली, अयोध्या, बुलंदशहर सहित 17 जिलों में शीतलहर की संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों में दिन-रात के पारे में गिरावट और कहीं-कहीं सुबह शाम को कोहरा रहने का अनुमान जताया।
विज्ञापन
जोर पकड़ती सर्दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठंडी पछुआ हवाओं ने समूचे उत्तर प्रदेश को अपनी आगोश में ले लिया है। शुक्रवार को 8 डिग्री न्यूनतम पारे के साथ कानपुर शहर सबसे ठंडा रहा। वहीं इटावा, बरेली अयोध्या, बाराबंकी और बुलंदशहर में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया। 

विज्ञापन


वहीं, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा आदि में भी रात में ठंडी पछुआ के साथ कड़ाके की ठंड रही और पारा 10 डिग्री के आसपास रहा।
मौसम विभाग की ओर से शनिवार के लिए प्रदेश के मध्यांचल के लगभग 17 जिलों में रात में आंशिक शीतलहर की संभावना जताई गई है। मौसम में यह बदलाव अगले दो दिनों तक रह सकता है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार अगले दो दिनों में यूपी में दिन व रात के पारे में एक डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आएगी। इसके बाद 16 नवंबर से बदलते माैसम और गिरते पारे में कुछ दिनों के लिए ठहराव के संकेत हैं। इस बीच कहीं कहीं सुबह और शाम कोहरा छाया रह सकता है।

लुढ़केगा दिन व रात का पारा

विज्ञापन

राजधानी में दिन में पछुआ की रफ्तार धीमी पड़ने से दिन के पारे में हल्की बढ़ोतरी रही। माैसम विभाग का कहना है कि अगले लखनऊ में अगले दो दिनों में दिन व रात के पारे में एक डिग्री की और गिरावट आएगी। इसके बाद गलन भरी पछुआ की रफ्तार और कम हो जाएगी।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि शनिवार के बाद पारे का गिरना थमेगा। हवा का रुख पछुआ से उत्तरी होने के संकेत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें