अधिकारियों को ऐसे आधुनिक उपकरणों के बारे में भी आगाह किया गया जिनमें स्मार्ट कनेक्टिविटी की सुविधा होती है। निर्देश दिया कि ऐसे मेटा चश्मे या पेन आदि किसी भी दशा में अंदर न ले जाने दें, जिनमें ऐसी कनेक्टिविटी मौजूद हो। अनुचित साधनों के प्रयोग के लिए ऐसे उपकरणों के साथ पकड़े जाने वाले तत्वों पर कठोर कानूनी कार्रवाई करें। मोबाइल फोन या ब्लूटूथ डिवाइस परीक्षा कक्षों तक न पहुंचे, उसके लिए चेकिंग में सजगता बरती जाए। केंद्र में तैनात कर्मी भी अपना मोबाइल अंदर नहीं ले जा सकेंगे। हर केंद्र को परीक्षा से पहले तथा प्रत्येक पाली की समाप्ति के बाद सैनिटाइज किया जाएगा।
डीजी ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहेगा जो न केवल अभ्यर्थियों की सख्ती से चेकिंग-फ्रिस्किंग करेगा बल्कि अवांछित तत्वों और अनुचित साधनों के साथ आए अभ्यर्थियों पर पैनी नजर रखेगा तथा त्वरित कार्रवाई भी करेगा। ऐसे तत्वों तथा दोषियों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा।