फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दिवाली पर घर लौटने की राह मुश्किल, दिल्ली-मुंबई की ट्रेनें फुल, तत्काल की 9200 सीटों का ही सहारा

Mon, 02 Nov 2026 06:39 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ

सार

दीपावली पर दिल्ली और मुंबई से लखनऊ आने वाली ट्रेनों में सीटों का संकट बढ़ गया है। कई प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग और रिग्रेट की स्थिति है। यात्रियों को तत्काल कोटे की करीब 9200 सीटों से उम्मीद है। वहीं, हवाई किराया भी बढ़कर 24699 रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
दिवाली के लिए ट्रेन टिकट फुल - फोटो : Amar Ujala AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली पर दिल्ली व मुंबई से लखनऊ आने वालों के लिए सीटों का संकट बढ़ गया है। रेगुलर व स्पेशल ट्रेनें फुल हो गई हैं। जबकि दिल्ली से आने वाली चेयरकार ट्रेनों की वेटिंग 293 तक पहुंच गई है। ऐसे में अब यात्रियों को तत्काल कोटे की 9200 सीटों का ही सहारा है।

विज्ञापन


दिल्ली व मुंबई में बड़ी संख्या में लखनऊ के लोग रहते हैं। जाॅब, पढ़ाई आदि के सिलसिले में रहने वाले लोग दीपावली पर लखनऊ लाैटेंगे। लेकिन उनकी वापसी की राह में ट्रेनों की वेटिंग आ रही है। वेटिंग का आलम यह है कि महीनों बाद डबलडेकर एक्सप्रेस की सीटें फुल हुई हैं। 

ट्रेन में वेटिंग चल रही है। दिल्ली से लखनऊ आने वाली गाड़ी संख्या 22426 वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार में छह नवंबर को 270, शताब्दी एक्सप्रेस में 280, तेजस एक्सप्रेस में 168, गोमती एक्सप्रेस में 293, डबलडेकर एक्सप्रेस में 254 वेटिंग चल रही है। 
विज्ञापन


ऐसे ही लखनऊ मेल की स्लीपर में छह व सात नवंबर को 163, 165 वेटिंग व थर्ड एसी में रिग्रेट चल रहा है। एसी एक्सप्रेस की थर्ड एसी में रिग्रेट चल रहा है। दूसरी ओर मुंबई से लखनऊ आने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में छह व सात नवंबर को रिग्रेट है। थर्ड एसी में 80 व 81 वेटिंग चल रही है। अवध एक्सप्रेस की स्लीपर में 229 व 174 एवं थर्ड एसी में 110, 123 वेटिंग है। गोरखपुर स्पेशल, पनवेल गोरखपुर, एलटीटी वाराणसी आदि ट्रेनों में भी सीटें फुल हो चुकी हैं।





 

Trending Videos

9200 सीटों के सहारे वापसी की आस

दिल्ली व मुंबई से लखनऊ आने वाली ट्रेनों में तत्काल कोटे की करीब 9200 सीटें हैं। इसमें स्लीपर व एसी बोगियों की सीटें शामिल हैं। दीपावली पर दिल्ली, मुंबई से लखनऊ आने वालों का सिलसिला छह नवंबर से शुरू हो जाएगा। ऐसे में तत्काल कोटे से कन्फर्म सीटों की उम्मीद लेकर यात्री वापसी करेंगे।
विज्ञापन

24699 रुपये पहुंचा विमानों का किराया

सात नवंबर को दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो की सीधी उड़ान का किराया 9786 रुपये, एयर इंडिया का 10274 रुपये, एयर इंडिया एक्सप्रेस का 14113 रुपये पहुंच गया है।  वहीं मुंबई से लखनऊ आने वाली इंडिगो की सीधी उड़ान का किराया 14251 रुपये, एयर इंडिया का 15207 रुपये, एयर इंडिया एक्सप्रेस का 17880 रुपये, अकासा एयर का 18436 रुपये पहुंच गया है। ऐसे ही बंगलूरू से लखनऊ आने वाली अकासा एयर की फ्लाइट 18379 रुपये, इंडिगो का 19599 रुपये, एयर इंडिया एक्सप्रेस का 24699 रुपये पहुंच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें