फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: झांसी-लखनऊ मेमू 40 दिन रहेगी निरस्त, इन ट्रेनों के भी रूट बदले; 15 मई से 23 जून तक प्रभावित रहेगा संचालन

Sat, 16 May 2026 09:09 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते 15 मई से 23 जून तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। झांसी-लखनऊ मेमू 40 दिन तक निरस्त रहेगी, जबकि कई एक्सप्रेस ट्रेनें बदले हुए मार्ग से चलेंगी। यात्रियों को लखनऊ स्टेशन के बजाय ऐशबाग और बादशाहनगर स्टेशन पर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
कई ट्रेनें रद्द, कुछ के बदले रूट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर लखनऊ स्टेशन जाने वाली गाड़ियां 15 मई से 23 जून तक प्रभावित रहेंगी। इस दौरान झांसी-लखनऊ मेमू को अगले 40 दिनों तक निरस्त कर दिया है। वहीं लखनऊ जाने वाली ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर निकाला जाएगा।

विज्ञापन


पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर झांसी से लखनऊ जाने वाली झांसी-लखनऊ मेमू (64701) 15 मई से 23 जून तक कानपुर सेंट्रल तक जाएगी। 

वहीं, लखनऊ से झांसी आने वाली मेमू लखनऊ की जगह कानपुर से संचालित होगी। इसके अलावा गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (11080) 16 मई से 20 जून, मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस (19054) 17 मई से 21 जून तक बाराबंकी, लखनऊ, मानकनगर के बजाए परिवर्तित मार्ग बाराबंकी, मलहौर, ऐशबाग, कानपुर होकर चलेगी। 
विज्ञापन


वहीं, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलकर गोरखपुर जा रही एलटीटी एक्सप्रेस (11079) 14 मई से 18 जून, पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस (15066) 15 मई से 22 जून तक, पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस (15030) 16 मई से 20 जून तक व सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (19053) 15 मई से 19 जून तक कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी की बजाए परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, मलहौर, बाराबंकी होकर चलेगी। उक्त गाड़ियां लखनऊ स्टेशन पर नहीं रुकेगी। बल्कि उक्त तिथियों तक ऐशबाग, बादशाहनगर स्टेशन पर ठहराव लेंगी।
विज्ञापन





 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें