फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बोले- हमारे कार्यकर्ताओं को नहीं मिल रहा सरकार में सम्मान, हर तरह से निराश

Mon, 08 Dec 2025 10:03 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

JDU-BJP alliance: जनता दल यू के प्रदेश प्रभारी व बिहार सरकार में ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि प्रदेश की सरकार में जदयू को तवज्जो नहीं मिल पा रही है। 
विज्ञापन
प्रदेश में जदयू-भाजपा गठबंधन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जनता दल यू के प्रदेश प्रभारी व बिहार सरकार में ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि यूपी के कार्यकर्ता निराश हैं। निश्चित रूप से एनडीए में उन्हें अपेक्षित तवज्जो नहीं मिल रही है। वे और पार्टी इस पर प्रदेश सरकार से बात करेंगे। वे सोमवार को प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद प्रेसवार्ता कर रहे थे।

विज्ञापन


दूसरे प्रदेश से भी राज्यसभा सदस्य होने और यूपी में कोई प्रतिनिधित्व न मिलने पर उन्होंने कहा कि यूपी के बारे में निर्णय पार्टी लेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी यूपी में पंचायत चुनाव में उतरेगी। स्नातक चुनाव लड़ने पर पर भी जल्द होगा निर्णय। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल पर बिहार के सीएम ने खुद निर्णय लिया है। उसमें कोई विवाद नहीं है। नितीश के बेटे के राजनीति में आने पर उन्होंने कहा कि इस पर जनता निर्णय लेगी। वह चाहती है कि उनको आगे आना चाहिए।

प्रदेश प्रभारी ने बताया कि आज से प्रदेश में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है। बैठक में उन्होंने संगठन की समीक्षा की है। कमियों को ठीक करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कुछ घटना हुई है। इसमें प्रदेश सरकार से कार्यवाही की मांग की गई है। पार्टी यूपी में संगठन को मजबूत करेगी। इसके लिए हर जिले व विधानसभा में प्रभारी तैनात होगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

धनजंय सिंह अब पार्टी में नहीं हैं

धनंजय सिंह, पूर्व सांसद जौनपुर। - फोटो : अमर उजाला।
जहरीले सिरप कांड में पूर्व सांसद धनंजय सिंह का नाम आने व पार्टी में उनके राष्ट्रीय महासचिव हैं या नहीं? के बारे में पूंछे जाने पर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। वे इसकी जांच करके बताएंगे। सिरप मामले में पार्टी शीर्ष नेतृत्व को जानकारी होगी। हालांकि मामले को संभालते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनूप पटेल ने कहा कि धनंजय सिंह लोकसभा चुनाव के बाद से पार्टी में नहीं हैं। न कभी किसी कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव के बाद आज मासिक बैठक हुई है। इसमें हर जिले में प्रभारी नियुक्त करने का निर्णय हुआ है। हम ग्राम पंचायत चुनाव मजबूती से लड़ेंगे। अभी पार्टी अकेले तैयारी कर रही है। गठबंधन पर पार्टी का जो भी निर्णय होगा, वह मान्य होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें