फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जयप्रकाश बसपा से फिर बाहर, दो दिन में पश्चिमी यूपी में बड़ा फेरबदल; पार्टी में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू

Fri, 24 Apr 2026 06:52 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बहुजन समाज पार्टी ने जयप्रकाश सिंह को दोबारा पार्टी से बाहर कर दिया। दो दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो बड़े नेताओं पर कार्रवाई हुई है। अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों को कारण बताया गया। फैसले के बाद संगठन में हलचल और नई चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी के पूर्व नेशनल कोआर्डिनेटर जयप्रकाश को पार्टी से फिर बाहर कर दिया गया है। बसपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के दिल्ली जाने के बाद बीते दो दिन में पश्चिमी उप्र के दो बड़े नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इससे पहले बृहस्पतिवार को सहारनपुर मंडल के जोनल प्रभारी हाजी सरफराज राईन को भी अनुशासनहीनता के आरोप निष्कासित कर दिया था।

विज्ञापन


शुक्रवार को जयप्रकाश सिंह के निलंबन का आदेश गाजियाबाद के पार्टी जिलाध्यक्ष मनोज कुमार जाटव ने जारी कर दिया, जिसमें कहा गया है कि उनको बीते दिनों बसपा में वापस लेने के बाद भी उनकी पार्टी विरोधी मानसिकता नहीं बदली। साथ ही कार्यकर्ताओं से ऐसे स्वार्थी व अवसरवादी लोगों से सावधान रहने की अपील की है। 

बता दें कि आकाश आनंद के बाद जयप्रकाश की भी बसपा में वापसी हुई थी, जिसके बाद उन्हें पश्चिम बंगाल और उड़ीसा राज्य का प्रभारी बनाया गया था। केरल में विधानसभा चुनाव होने पर उनको वहां भेजा गया था। अचानक जयप्रकाश को पार्टी से बाहर करने से पार्टी में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें