फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का सबसे आकर्षक निवेश गंतव्य यूपी : मंत्री सैनी

विज्ञापन
गोमतीनगर में शुक्रवार को प्रदेश सरकार के सहयोग से सातवें उत्तर प्रदेश इंफ्रास्ट्रक्चर लीडरशिप स
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर में शुक्रवार को प्रदेश सरकार के सहयोग से सातवें उत्तर प्रदेश इंफ्रास्ट्रक्चर लीडरशिप समिट एंड अवार्ड्स 2026 का आयोजन हुआ। इस समिट में प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के रोडमैप पर मंथन हुआ। औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने यूपी को देश का सबसे आकर्षक निवेश गंतव्य बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम, बेहतर कानून-व्यवस्था और पारदर्शी नीतियों से यह संभव हुआ है। निवेश के क्षेत्र में डिफेंस कॉरिडोर, डेटा सेंटर और लॉजिस्टिक हब बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने आधुनिक बस टर्मिनलों, इलेक्ट्रिक बसों और डिजिटल सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। राज्यसभा सांसद संजय सेठ ने एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट और मेट्रो के जाल से राज्य व केंद्र को नई ताकत मिलने का उल्लेख किया। उत्तर प्रदेश सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल का बेहतरीन उदाहरण है। संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने यूपी को वैश्विक पर्यटन की राजधानी बनने की ओर अग्रसर बताया। अयोध्या, काशी, मथुरा और बौद्ध सर्किट में विकास से रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है।

स्वास्थ्य, साइबर सुरक्षा व विद्युत अवसंरचना पर चर्चा
कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्रियों, अधिकारियों और उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की। साइबर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के विशेषज्ञ संजय टार्डे ने ई-गवर्नेंस में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा को बेहद अहम बताया। उद्योगपति विनम्र अग्रवाल ने उद्योगों के लिए मजबूत विद्युत अवसंरचना व स्मार्ट ग्रिड की आवश्यकता जताई। स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. अमित कुमार घोष ने मानव संसाधन विकास के लिए मेडिकल कॉलेजों, टेलीमेडिसिन और डिजिटल हेल्थ के विस्तार को अत्यंत जरूरी कहा।
विज्ञापन

कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के उपाय

लखनऊ संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार ने बताया कि राजधानी में 3500 सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षा निगरानी की जा रही है। बेहतर कानून-व्यवस्था के कारण संगठित माफिया का खात्मा हुआ और उनकी अवैध संपत्तियां कुर्क की गईं। निवेशकों के लिए सुरक्षा प्राथमिकता है और 112 पुलिस हेल्पलाइन से शहरी क्षेत्रों में 5 मिनट, ग्रामीण में 10 मिनट और उद्योगों को तीन मिनट में सहायता मिलती है। वरिष्ठ पत्रकार सुधीर मिश्र ने कानून-व्यवस्था में सुधार के बावजूद सड़क पर भय बने रहने की बात कही, जिस पर अभी और काम करने की जरूरत है।

Next
AU ऐप में पढ़ें