फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यूपी में सबसे ज्यादा चुनौतियां, पर विकास हुआ'

Sat, 31 Oct 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि विकास के मामले में यूपी दूसरे राज्यों से काफी आगे है। तकनीकी के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल से गरीबी व असमानता समाप्त की जा सकती है।
विज्ञापन


वर्तमान में दुनिया के सामने पर्यावरण को बचाना, लोगों को पौष्टिक आहार तथा सस्ती दवाएं उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती है। उन्होंने युवा पीढ़ी से इसका समाधान ढूंढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि पूरा विश्व तेजी से ग्लोबल विलेज के रूप में परिवर्तित हो रहा है। ऐसे में एक देश की समस्या से दूसरा देश अछूता नहीं है।

दुनिया के सामने व्याप्त चुनौतियों का सामना सभी को मिल-जुल कर करना होगा।
विज्ञापन

यूपी की तस्वीर टीवी चैनलों पर दिखने वाली से अलग

मुख्यमंत्री शुक्रवार को भुवनेश्वर ओडिसा में ‘किट इंटरनेशनल मॉडल यूनाइटेड नेशंस-2015’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य है। इसके सामने कई गंभीर चुनौतियां भी हैं। राज्य सरकार ने इन चुनौतियों का मुकाबला करते हुए जनता को विकास से जोड़कर तमाम समस्याओं पर काबू पाने में सफलता हासिल की है।

यूपी की जो तस्वीर टीवी और न्यूज चैनलों पर दिखाई जाती है, उससे अलग है। विकास के मामले में यूपी काफी आगे बढ़ चुका है। मौजूदा समय में हमारे बीच मुकाबला नहीं बल्कि दूसरे लोगों के बीच मुकाबला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें