फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आईपीएस जसवीर सिंह की अचानक बहाली, 2019 से चल रहे थे निलंबित; बहाली के बाद फिलहाल प्रतीक्षारत रखे गए

Thu, 19 Nov 2026 01:50 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश के 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी जसवीर सिंह को करीब आठ साल बाद बहाल कर दिया गया है। वह फरवरी 2019 से निलंबित चल रहे थे। पुलिस कार्यप्रणाली और एनकाउंटर नीति पर दिए इंटरव्यू के बाद उन पर कार्रवाई हुई थी। बहाली के बाद फिलहाल उन्हें प्रतीक्षारत रखा गया है।
विज्ञापन
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जसवीर सिंह - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस के 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जसवीर सिंह को करीब आठ साल बाद बहाल कर दिया गया है। एडीजी रैंक के अधिकारी जसवीर सिंह 14 फरवरी 2019 से निलंबित चल रहे थे। लंबे समय तक निलंबन के कारण उनका मामला पुलिस महकमे और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बना रहा। शासन ने 16 नवंबर को उन्हें बहाल करने का आदेश जारी किया। बहाली के बाद फिलहाल उन्हें प्रतीक्षारत रखा गया है।

इंटरव्यू में पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए थे सवाल

जनवरी 2019 में जसवीर सिंह एडीजी (रूल्स एंड मैनुअल्स) के पद पर तैनात थे। इसी दौरान उन्होंने एक अंग्रेजी न्यूज पोर्टल को इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली, एनकाउंटर नीति और अधिकारियों की तैनाती को लेकर अपनी बात रखी थी। इंटरव्यू सामने आने के बाद शासन ने इसे अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियमों का उल्लंघन माना। इसके बाद उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया।

बिना अनुमति ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर हुए थे निलंबित

सरकारी आदेश के मुताबिक, मामले में जवाब मांगे जाने के दौरान जसवीर सिंह चार फरवरी 2019 से बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति और पूर्व सूचना के ड्यूटी पर नहीं आए। सेवा नियमों का पालन नहीं करने और बिना अनुमति अनुपस्थित रहने के आधार पर 14 फरवरी 2019 को उन्हें निलंबित कर दिया गया था। करीब आठ साल तक निलंबन में रहने के बाद अब शासन ने उन्हें बहाल कर दिया है। हालांकि, बहाली के साथ ही उन्हें फिलहाल कोई नई तैनाती नहीं दी गई है और प्रतीक्षारत रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें