फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखनऊ एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन और मैकबुक पकड़े, अहमदाबाद से बिना बिल-ई-वे बिल लाया जा रहा था

Fri, 18 Sep 2026 06:58 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

लखनऊ एयरपोर्ट पर राज्य कर विभाग ने अहमदाबाद से बिना बिल और ई-वे बिल लाए जा रहे करीब 40 लाख रुपये के आईफोन और मैकबुक पकड़े। जांच के बाद व्यापारी से 14.32 लाख रुपये अर्थदंड जमा कराया गया। विभाग ने महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान की कर चोरी रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई है।
विज्ञापन
अमौसी एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एप्पल के महंगे आईफोन और मैकबुक की बढ़ती कीमतों के बीच दूसरे राज्यों से बिना बिल और ई-वे बिल के माल लाकर बेचने का खेल पकड़ में आने लगा है। राज्य कर विभाग की सचल दल द्वितीय इकाई ने चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अमौसी में अहमदाबाद से लाए जा रहे करीब 40 लाख रुपये मूल्य के आईफोन-15, आईफोन-17 और मैकबुक-एम2 पकड़े। माल के साथ न तो बिल था और न ही ई-वे बिल। जांच के बाद विभाग ने 14.32 लाख रुपये अर्थदंड जमा कराया और माल अवमुक्त कर दिया।

विज्ञापन


लखनऊ जोन-प्रथम के अपर आयुक्त एवं एसआईबी हेड मनोज कुमार विश्वकर्मा के मुताबिक सचल दल द्वितीय इकाई के सहायक आयुक्त आशीष कुमार और राज्य कर अधिकारी संतोष कुमार ने यह कार्रवाई की। आईफोन और मैकबुक को अपने कब्जे में लेकर भौतिक सत्यापन के दौरान व्यापारी को नोटिस जारी किया गया।

अहमदाबाद के व्यापारी ने माल का स्वामित्व स्वीकार किया। इसके बाद देय कर की दोगुनी राशि के रूप में 14.32 लाख रुपये अर्थदंड जमा कराया गया। इससे पहले बसों से बिना बिल लाए गए मोबाइल और मोबाइल पार्ट्स के मामलों में करीब 5.66 लाख रुपये अर्थदंड जमा कराया जा चुका है। रेलवे के रास्ते मुंबई, महाराष्ट्र से बिना बिल लाए गए माल को भी सचल दल प्रथम और द्वितीय इकाई ने पकड़ा है।
विज्ञापन







 

कीमत बढ़ी तो बढ़ा कर चोरी का जोखिम

एप्पल के नए आईफोन-18 की बिक्री भारत में 18 सितंबर से शुरू हुई है। एप्पल ने सितंबर में आईफोन-17 की शुरुआती कीमत 82,900 रुपये रखी थी, जबकि मौजूदा एप्पल स्टोर पर इसकी शुरुआती कीमत 99,900 रुपये है। यानी शुरुआती कीमत में 17,000 रुपये यानी करीब 20.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

जून में मेमोरी और स्टोरेज चिप की लागत बढ़ने के बाद एप्पल ने कई मैकबुक मॉडल की कीमतें बढ़ाईं। मार्च में 69,900 रुपये से शुरू हुई थी और मौजूदा एप्पल स्टोर पर 79,900 रुपये है। एआई डेटा सेंटरों की मांग बढ़ने से मेमोरी चिप की उपलब्धता और कीमतों पर दबाव आया है।
विज्ञापन

खुफिया सूचनाओं के आधार पर जांच बढ़ाई

मनोज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान पर जीएसटी की रकम माल की कीमत के साथ काफी बढ़ जाती है। मोबाइल फोन के लिए जीएसटी दर 18 प्रतिशत है। महंगे मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान की कीमत बढ़ने के साथ कर चोरी की आशंका को देखते हुए विभाग ने अब एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बसों और सड़क मार्गों पर निगरानी के साथ खुफिया सूचनाओं के आधार पर जांच बढ़ाई है। यानी दूसरे राज्य से आने वाला महंगा इलेक्ट्रॉनिक माल अब सिर्फ सड़क ही नहीं, बल्कि रेल और हवाई मार्ग पर भी जांच के दायरे में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें