फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखनऊ के स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल को मारी गोली, पेट में लगी, बेहोश होकर गिरे; पुलिस बोली- पुरानी रंजिश

Thu, 02 Apr 2026 06:50 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के रहीमाबाद स्थित एक प्राइवेट स्कूल में प्रिंसिपल अनिल सिंह को विजय पाल ने पेट में गोली मार दी। घटना पुरानी रंजिश के चलते हुई। प्रिंसिपल को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। आरोपी भाग गया। स्कूल में करीब 150 छात्र घबरा गए। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर खोज शुरू कर दी।
विज्ञापन
प्रिंसिपल अनिल सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रहीमाबाद के जुगराजगंज गांव में बृहस्पतिवार दोपहर प्रभावती पीवी शिक्षण संस्थान स्कूल में घुसकर गांव के रहने वाले वेल्डिंग कारीगर विजय पाल ने प्रिंसिपल अनिल सिंह को गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी और वह लहूलुहान हो गए।

विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर स्कूल में मौजूद लोग भागकर प्रिंसिपल के कमरे पहुंचे और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। घायल अनिल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी विजय पाल की तलाश में जुटी है। पुलिस ने घटना के पीछे पुरानी रंजिश को वजह बताया है।

जुगराजगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित कक्षा-आठ तक संचालित प्राइवेट के प्रिंसिपल अनिल सिंह के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे गांव का रहने वाला विजय पाल कार से आकर स्कूल के सामने रुका। गाड़ी से उतरकर वह असलहा लहराता हुआ उनके दफ्तर में घुस आया। आरोपी के हाथ में असलहा देख वह जान बचाकर भागे और अलमारी के पीछे छिपने की कोशिश की।

अलमारी से टकराकर पेट में लगी गोली

आरोपी विजय पाल ने गाली-गलौज करते हुए उन पर गोली चला दी, जो अलमारी से टकराती हुई पेट में लगी है। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनकर स्कूल में शिक्षक और आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। उस वक्त आरोपी विजय पाल दूसरा फायर करने जा था। 

विज्ञापन


लोगों ने उसको को पकड़ लिया। बावजूद इसके आरोपी लोगों को असलहे के बल पर धमकी देते हुए कार से भाग निकला। मौके पर पहुंची रहीमाबाद पुलिस ने घायल अनिल को इलाज के लिए सीएचसी भेजा है जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर भेज दिया है। 

इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि अभी तक की गई छानबीन में इस बात का पता चला कि आरोपी विजय पाल ने पुरानी रंजिश ने प्रिंसिपल पर गोली चलाई है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

घबराए छात्र, स्कूल में मचा हड़कंप

स्कूल में गोली चलने की घटना से वहां मौजूद करीब 150 बच्चे घबरा गए। साथ ही स्कूल में भगदड़ मच गई। चीख पुकार करते हुए बच्चे स्कूल के बाहर भागने लगे। मौके पर मौजूद शिक्षकों जगदीश कुमार, रमेश कुमार, कंचन, मानसी, अमित कुमार ने बच्चों को किसी तरह संभाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें