फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जेईई की परीक्षा में फेल होने पर इंटर के छात्र ने दी जान, सुसाइड से पहले घरवालों से की बात; मिली लाश

Tue, 17 Feb 2026 07:32 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं आया। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची बाजारखाला पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो उज्जवल का शव खिड़की के रॉड में मफलर के सहारे लटका मिला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में जेईई परीक्षा में फेल होने से आहत इंटर के छात्र उज्जवल शुक्ला (19) ने बाजाखाला के चित्ताखेड़ा स्थित किराये के मकान में फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार को उज्जवल का बोर्ड का पहला पेपर भी था। इंस्पेक्टर बाजारखाला बृजेश सिंह ने बताया कि उज्जवल मूल रूप से रायबरेली के गुरुबक्शगंज कृष्णपुर ताला के निवासी थे।

विज्ञापन


वह कुछ समय से बाजारखाला के चित्ताखेड़ा में दो अन्य युवकों के साथ किराये के मकान में रहकर जेईई की तैयारी के साथ इंटरी की पढ़ाई भी कर रहे थे। उज्जवल के साथ किराये पर रहने वाले दोनों युवक अपने-अपने घर गए हुए हैं। उज्जवल के पिता किताब दुकानदार आशुतोष शुक्ला ने बताया कि बेटे ने इस बार जेईई की परीक्षा दी थी। 

सोमवार को उसका रिजल्ट आना था। शाम करीब सात बजे परिजनों की उज्जवल से बातचीत हुई थी। उसने घरवालों को बताया था कि रिजल्ट की वेबसाइट डाउन चल रही है। इसके बाद परिजनों से उज्जवल से बात नहीं हुई। कुछ घंटे के बाद जब घरवालों ने उज्जवल को फोन किया तो उसका फोन नहीं उठा। उनके पिता ने मकान मालिक से संपर्क किया। रात करीब नौ बजे मकान मालिक उज्जवल के कमरे पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। 
विज्ञापन


काफी आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं आया। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची बाजारखाला पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो उज्जवल का शव खिड़की के रॉड में मफलर के सहारे लटका मिला। पुलिस ने खबर उज्जवल के परिजनों को दी। इंस्पेक्टर बाजारखाला ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

परिजनों ने भी कोई आरोप नहीं लगाया है। यहां तक की घरवाले तो पोस्टमार्टम कराने के लिए भी राजी नहीं थे। किसी तरह पुलिस ने उन लोगों को समझा-बुझाकर उज्जवल के शव का पोस्टमार्टम कराया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद परिजन उज्जवल का शव गांव लेकर चले गए। उज्जवल के परिवार में पिता के अलावा मां रश्मि और बड़ा भाई दीप हैं।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें