फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शहरों को जाम से मुक्ति दिलाने को खरीदे जाएंगे इंटरसेप्टर वाहन, रूट मार्शल भी किए गए तैनात; जानें प्लान

Fri, 27 Mar 2026 07:09 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

शहरों में जाम की समस्या से निपटने के लिए इंटरसेप्टर वाहन खरीदे जाएंगे। इसके लिए सरकार ने धनराशि जारी की है। इन वाहनों की मदद से ट्रैफिक नियंत्रण, सड़क सुरक्षा और हादसों में कमी लाने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारु बनाया जा सके।
विज्ञापन
इंटरसेप्टर वाहन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के प्रमुख शहरों को जाम से मुक्त कराने के लिए इंटरसेप्टर वाहन खरीदे जाएंगे। शासन ने 15 चार पहिया और 62 दोपहिया इंटरसेप्टर वाहन खरीदने के लिए पुलिस मुख्यालय को 9.76 करोड़ रुपये की धनराशि दी है। बीते दिनों यातायात निदेशालय ने शहरों में जाम की समस्या से निपटने के लिए इंटरसेप्टर वाहनों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन


यह कवायद डीजीपी की 10 प्राथमिकताओं के तहत की जा रही है, जिसमें सड़क हादसों में होने वाली मौतों की संख्या को 50 फीसद तक कम करने के साथ शहरों का ट्रैफिक प्रबंधन बेहतर करना भी शामिल है। यातायात निदेशालय द्वारा शहरों को जाम मुक्त करने के लिए रूट मार्शल भी तैनात किए गए हैं। 

वहीं, जाम लगने पर इंटरसेप्टर वाहनों को भेजकर यातायात दुरुस्त करने की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस मुख्यालय द्वारा इंटरसेप्टर वाहन खरीदने के बाद उन्हें यातायात निदेशालय को दिया जाएगा। ताकि उन्हें प्रमुख शहरों के जाम प्रभावित इलाकों के आसपास तैनात किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें