फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अगरतला से दिल्ली जा रहे इंडिगो विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, कार्गो में धुएं के अलार्म से हड़कंप

Tue, 15 Sep 2026 07:26 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Emergency landing in Lucknow:अगरतला से दिल्ली जा रहे एक विमान की लखनऊ एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विमान की इमरजेंसी लैंडिँग। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगरतला से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान में उस समय हड़कंप मच गया जब विमान के कार्गो कम्पार्टमेंट (क्षेत्र) में अचानक धुएं का अलार्म (स्मोक वार्निंग इंडिकेशन) बज उठा। इसके बाद आनन-फानन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से अनुमति लेकर विमान को शाम को लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया।

विज्ञापन


घटना की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ एयरपोर्ट पर तुरंत फुल इमरजेंसी डिक्लेयर (आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रोटोकॉल सक्रिय) की गई। विमान की सुरक्षित लैंडिंग और सहायता के लिए फायर एंड रेस्क्यू, एंबुलेंस, मेडिकल, सुरक्षा और टर्मिनल सपोर्ट टीमों को मौके पर तैनात कर दिया गया।

विमान में कुल 103 यात्री और 6 क्रू सदस्य सवार थे। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा गया और उनके सामान की जांच की जा रही है। स्थिति को सुचारु रूप से संभाल लिया गया है और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें