फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखनऊ पहुंची भारत और अफगानिस्तान की टीम, रोहित-श्रेयस की झलक पाने को बेताब दिखे फैंस, देखें तस्वीरें

Mon, 15 Jun 2026 08:48 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले दूसरे एकदिवसीय मुकाबले के लिए दोनों टीमें लखनऊ पहुंच गईं। खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए प्रशंसक एयरपोर्ट पर उत्साहित नजर आए। मुकाबले से पहले दोनों टीमें इकाना स्टेडियम में अभ्यास करेंगी। 
विज्ञापन
लखनऊ पहुंची टीम इंडिया - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

17 जून को होने वाले सीरीज के दूसरे वनडे मुकाबले के लिए भारत और अफगानिस्तान की टीमें सोमवार शाम लखनऊ पहुंच गई है। पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी चार्टर्ड प्लेन से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे। एयरपोर्ट पर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के दीदार के लिए प्रशंसक भी मौजूद थे। 

विज्ञापन


लखनऊ पहुंचे रोहित शर्मा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रशंसकों से खिलाड़ियों को दूर रखा गया और सभी खिलाड़ियों को टीम बस से सीधे होटल के लिए रवाना कर दिया गया। इसके बाद देर शाम अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने शहर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर एक बजे से अफगानिस्तान के खिलाड़ी इकाना स्टेडियम में अभ्यास करेंगे। इसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी चार से से सात बजे तक तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।


 

शुभन गिल और श्रेयस एयरपोर्ट पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
शहर के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में अफगानिस्तान टीम के पास टीम इंडिया से ज्यादा मैच खेलने का अनुभव है। अफगानिस्तान ने यहां चार एकदिवसीय मैच खेले हैं। इसमें टीम को एक में जीत और तीन में हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर भारत ने इकाना स्टेडियम में दो मैच खेले हैं, जिसमें टीम को एक में जीत और एक में हार मिली।

अर्शदीप मोबाइल में बिजी दिखे। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
कागजों में भले ही भारत और अफगानिस्तान का मुकाबला एकतरफा माना जा रहा है, लेकिन अफगान टीम यहां मिले अनुभव का लाभ उठा सकती हैं। इकाना में अपने आखिरी मुकाबलों में भारत और अफगानिस्तान टीम को जीत मिली। ये दोनों ही मुकाबले वर्ष 2023 वनडे विश्वकप के तहत खेले गए थे। एक ओर जहां भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से करारी मात दी थी वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान की टीम ने कमजोर नीदरलैंड को सात विकेट से पराजित किया था।



 

केएल राहुल और कुलदीप यादव। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
अफगानिस्तान ने जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। उस समय देश के हालात क्रिकेट के लिहाज से अच्छे नहीं थे और कोई भी टीम अफगानिस्तान जाकर सीरीज नहीं खेलना चाहती थी। वर्ष 2019 में अफगानिस्तान बोर्ड के अनुरोध पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इकाना स्टेडियम को अफगान टीम के अभ्यास के लिए दिया था। 

 
विज्ञापन

भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर और प्रसिद्ध कृष्णा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
टीम ने करीब चार से पांच माह तक यहां ट्रेनिंग की। इस दौरान अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच एक सीरीज भी हुई थी। इसके अंतर्गत एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 मुकाबले यहां खेले गए थे। इसके आईपीएल के मुकाबलों में अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने इकाना में काफी क्रिकेट खेली है। ऐसे में टीम के पास इकाना में खेलने का अच्छा अनुभव है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें