फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 27 नए मरीज मिले, एक की मौत

Wed, 11 Aug 2021 08:29 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रदेश में अलीगढ़, अमेठी, चित्रकूट, एटा, फिरोजाबाद, गोंडा, हाथरस, कासगंज,पीलीभीत, प्रतापगढ़, शामली तथा सोनभद्र में कोविड का एक भी मरीज नहीं मिला है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 239909 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 27 पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
कोविड की जांच करता स्वास्थ्यकर्मी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में 27 नए मरीज मिले हैं, जबकि 63 डिस्चार्ज हुए हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 505 है। मैनपुरी में एक संक्रमित की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अलीगढ़, अमेठी, चित्रकूट, एटा, फिरोजाबाद, गोंडा, हाथरस, कासगंज,पीलीभीत, प्रतापगढ़, शामली तथा सोनभद्र में कोविड का एक भी मरीज नहीं मिला है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 239909 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 27 पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक राज्य में छह करोड़ 81 लाख 37 हजार 752 सैंपल की जांच की जा चुकी है। प्रदेश में कोविड संक्त्रस्मण की रिकवरी दर 98.6 प्रतिशत है। नए मिले मरीजों में गौतमबुद्ध नगर में चार, महराजगंज में तीन, लखनऊ में दो, मैनपुरी में दो, प्रयागराज में दो, गाजियाबाद में दो, अंबेडकर नगर में दो मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में एक-एक संक्रमित मिले हैँ। प्रदेश में अब तक 17 लाख आठ हजार आठ सौ 36 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसी तरह मरने वालों की संख्या 22776 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें