फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डबल इंजन के जवाब में सपा की ''प्रबल इंजन की सरकार'', वायरल हो रहा सपा कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर

Thu, 23 Oct 2025 03:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है जिसमें डबल इंजन के नारे के जवाब में प्रबल इंजन का नारा दिया गया है।
विज्ञापन
सपा कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता अपने सार्वजनिक बयानों में विकास के लिए डबल इंजन की सरकार को जरूरी बताते हैं। इससे उनका आशय होता है कि केंद्र के साथ ही राज्य में भी भाजपा या एनडीए की सरकार। अब इसके जवाब में सपा ने प्रबल इंजन की सरकार का नारा दिया है।
विज्ञापन


लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगा एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कहा गया है कि फिर से चलेगी समृद्घि की बयार, जब 2027 में आएगी प्रबल इंजन सरकार...।



इस पोस्टर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक ट्रेन चलाते हुए दिखाया गया है। पोस्टर में पीडीए का मतलब प्रगतिशील, दूरदर्शी और अमनपसंद बताया गया है।

अखिलेश यादव अपने बयानों में सपा के पीडीए फॉर्मूले का अक्सर जिक्र करते हैं जिसका मतलब वह पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक बताते हैं। हालांकि वह ए से अगड़ा बताना  भी नहीं भूलते हैं।
विज्ञापन


यूपी विधानसभा चुनाव में अभी करीब डेढ़ साल का समय है लेकिन प्रदेश में आरोप-प्रत्यारोप और बयानबाजी का दौर जारी है। लोकसभा चुनाव 2024 में सपा-कांग्रेस गठबंधन के शानदार प्रदर्शन के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व पार्टी समर्थक उत्साह से भरे हुए हैं और दावा कर रहे हैं कि 2027 में सपा के नेतृत्व में सरकार बनेगी। वहीं, भाजपा का दावा है कि 2017 के बाद यूपी में कानून व्यवस्था ठीक हुई है और अब प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है इसलिए 2027 में भाजपा की ही सरकार बनेगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें