भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ ने बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा परिषद के सहयोग से बच्चों के आधार में अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट के लिए राज्यव्यापी अभियान चलाया गया है। अभियान के अंतर्गत उन बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट (एमबीयू) पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है जो सात वर्ष और 17 वर्ष के हो चुके हैं लेकिन अभी तक अपने आधार में अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट नहीं कराया है। यह अपडेट आधार के अंतर्गत जरूरी है।