फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आईएएस रिंकू सिंह राही ने वापस लिया तकनीकी इस्तीफा, काम न मिलने से शासन से थे नाराज; वायरल हुआ था पत्र

Mon, 27 Apr 2026 09:49 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

IAS Rinku Singh Rahi: यूपी काडर के 2023 बैच के आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने अपना तकनीकी त्यागपत्र वापस ले लिया है। वह शासन से नाराज थे। 
विज्ञापन
आईएएस रिंकू सिंह ने वापस लिया इस्तीफा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी काडर के 2023 बैच के आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने अपना तकनीकी त्यागपत्र वापस ले लिया है। काम न मिलने से नाराज रिंकू सिंह राही ने अपने तकनीकी त्यागपत्र में उन्हें समाज कल्याण अधिकारी के पद पर वापस भेजे जाने की मांग भी की थी। अलबत्ता इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई भी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। रिंकू सिंह राही से इस बारे में बात किए जाने पर उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


यूपी कॉडर के 2023 बैच के आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने 26 मार्च 2026 को राष्ट्रपति समेत यूपी के नियुक्ति विभाग और केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय (डीओपीटी) को तकनीकी इस्तीफा भेजा था। उन्होंने इस पत्र में कहा था कि संवैधानिक व्यवस्था के समानांतर एक अलग सिस्टम चल रहा है। वे वर्तमान में राजस्व परिषद से संबद्ध चल रहे हैं। उनका यह पत्र 30 मार्च को वायरल हुआ।

शासन के सूत्रों का कहना है कि अब रिंकू सिंह राही ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। उनका इस्तीफा वापस लिया जाना इतना गोपनीय रखा गया कि किसी को कानों-कान तक भनक नहीं लगी। बताया जा रहा है कि उनका मामला उच्चस्तर पर है। इस पर जल्द ही फैसला ले लिया जाएगा। उच्चस्तर से अनुमति मिलने के बाद रिंकू सिंह के मामले में आदेश जारी किया जाएगा। रिंकू सिंह मौजूदा समय राजस्व परिषद से संबद्ध हैं और संयुक्त मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें