फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आईएएस रिंकू सिंह राही ने गाड़ियों के आउटसोर्सिंग की व्यवस्था पर उठाए सवाल, श्रमायुक्त को लिखा पत्र

Tue, 01 Sep 2026 10:25 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

जालौन में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राही ने श्रमायुक्त को पत्र लिखकर कहा कि भ्रष्टाचार रोक नहीं सकता, पर उजागर तो कर सकता हूं। इससे भ्रष्टाचारियों को थोड़ा डर तो लगेगा।
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राही ने एक बार फिर पत्र के माध्यम से हलचल मचा दी है। उन्होंने श्रमायुक्त व परिवहन आयुक्त को पत्र लिखकर शासकीय वाहनों की आउटसोर्सिंग व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाया है।

विज्ञापन


उन्होंने पत्र में कहा है कि भ्रष्टाचार पीछा नहीं छोड़ता। अभी कलेक्ट्रेट, जालौन से आउटसोर्स पर गाड़ी मिली है। इस आउटसोर्स में भी गजब का भ्रष्टाचार है। ड्राइवर वगैरह का खुलेआम शोषण भी है। बस जिसे टेंडर देना हो, उस फर्म से असंभव कम वाले रेट डलवा दो और एल-1 बना दो, बाकी काम कागजों पर ही हो जाएगा तो जो रेट डाले हैं, वे भी बहुत ज्यादा हैं। रिंकू लिखते हैं भ्रष्टाचार एकदम रोक नहीं सकता हूं तो उजगार कर सकता हूं। जो भ्रष्टाचार कर रहे हैं, उन्हें थोड़ा सा डर तो लगेगा ही।

ये भी पढ़ें - यूपी: सितंबर के पहले ही दिन प्रदेश में रिकॉर्ड बारिश, टूटा 125 साल पुराना रिकॉर्ड; इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश में छह सितंबर तक बारिश-बाढ़ की चेतावनी, जिलों को भेजा गया अलर्ट; लखनऊ में नदी बनीं सड़कें


रिंकू सिंह ने पत्र में कहा है कि 25 अगस्त को जैम पोर्टल से चयनित आटउसोर्स एजेंसी हनी इंटरप्राइजेज मैनपुरी द्वारा वाहन संख्या यूपी 92-एएल 2410 बुलेरो उपलब्ध कराया गया। प्रथमदृष्टया ही पीली नंबर प्लेट आदि न होने का जिक्र करने के साथ ही वापस किए जाने पर पुन: 27 अगस्त की शाम समान वाहन उपलब्ध करा दिया गया। उन्होंने पत्र में चालक के वेतन को भी लेकर सवाल किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें